एक्सप्लोरर

भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर वसंत रायजी का निधन, 100वें जन्मदिन पर सचिन के साथ काटा था केक

भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर वसंत रायजी का शनिवार को निधन हो गया. रायजी ने 1940 के दशक में भारत के लिए नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले थे.

मुंबई: भारत के प्रथम श्रेणी क्रिकेट के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर वसंत रायजी का शनिवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। इस साल 26 जनवरी को ही वसंत रायजी ने अपनी उम्र का शतक पूरा किया था. मतलब कि वह 100 साल के हुए थे. अपने 100वें जन्मदिन पर रायजी ने सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ के साथ केक काटा था. रायजी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं. रायजी के दामाद सुदर्शन नानावती ने समाचार एजेंसी भाषा से बातचीत में कहा, 'शनिवार को वालकेश्वर में वसंत रायजी का रात दो बजकर बीस मिनट पर निधन हो गया. उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली.' दाएं हाथ के बल्लेबाज़ रायजी ने 1940 के दशक में नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। उन्होंने कुल 277 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन था। 1939 में उन्होंने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की टीम के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद रायजी ने 1941 में विजय मर्चेंट की अगुवाई में मुंबई के लिए अपना पहला मैच खेला. सचिन ने रायजी के निधन पर जताया शोक  महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने रायजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए छह महीने पहले उनकी मुलाकात को याद किया। सचिन ने ट्वीट कर कहा, 'मैं श्री वसंत रायजी से इस वर्ष की शुरुआत में उनका 100वां जन्मदिन मनाने के लिए मिला था. उनमें क्रिकेट खेलने और देखने का जुनून था. उनके निधन से मेरे दिल को काफी दुख पहुंचा है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।' BCCI ने भी दी रायजी को श्रद्धांजलि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी रायजी को श्रद्धांजलि दी। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'बीसीसीआई को यह जानकर दुख हुआ कि प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर और इतिहासकार वसंत रायजी का निधन हो गया। उन्होंने इस साल 26 जनवरी को अपना 100वां जन्मदिन मनाया था।' बीसीसीआई ने बताया कि रायजी मुंबई में जॉली क्रिकेट क्लब के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने रणजीतसिंहजी, दलीपसिंहजी, विक्टर ट्रम्पर, सीके नायडू और एलपी जय पर किताबें भी लिखीं है। वेस्टइंडीज़ के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया- 'सुपरस्टार'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs IRE 1st T20 Live Streaming: जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत और आयरलैंड का टी20 मैच? जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव
जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत और आयरलैंड का टी20 मैच? जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव
रोहित शर्मा से पहले इन भारतीय क्रिकेटरों को मिल चुका है पद्मश्री पुरस्कार, कब और किसे मिला था पहला सम्मान?
रोहित से पहले इन भारतीय क्रिकेटरों को मिल चुका है पद्मश्री पुरस्कार, किसे मिला था पहला सम्मान?
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
भारत को मिलेगी 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी या नहीं? इस दिन सुनाया जाएगा अंतिम फैसला
भारत को मिलेगी 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी या नहीं? इस दिन सुनाया जाएगा अंतिम फैसला

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget