एक्सप्लोरर

INDvSA: भारत की मुश्किलें बढ़ाएगा भारतीय मूल का स्टार स्पिनर

हाशिम आमला के बाद एक और भारतीय मूल के क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए क्रिकेट के मैदान पर झंडे गाड़ रहे हैं. अब उनकी बात करना इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि भारत के साथ शुक्रवार से शुरू होने वाली सीरीज़ के लिए वो मेज़बान टीम के प्रमुख स्पिनर भी हैं.

नई दिल्ली/केपटाउन: हाशिम आमला के बाद एक और भारतीय मूल के क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए क्रिकेट के मैदान पर झंडे गाड़ रहे हैं. अब उनकी बात करना इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि भारत के साथ शुक्रवार से शुरू होने वाली सीरीज़ के लिए वो मेज़बान टीम के प्रमुख स्पिनर भी हैं. जी हां, आपने सही पहचाना हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के एकमात्र बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज की. केशव मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं और उनका दादा-परदादा भारत से काम की तलाश में दक्षिण अफ्रीका आ बसे थे. जिसके बाद से वो वहीं के हो गए. लेकिन साल 1992-93 में जब दक्षिण अफ्रीका पर से प्रतिबंध हटा और भारतीय टीम ने वहां का दौरा किया तो केशव महाराज टीम इंडिया के क्रिकेटर किरण मोरे से मिले. केशव उनसे मिले ही नहीं बल्कि उनके साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई. उस दौरान केशव महज़ 2 साल के थे. उस तस्वीर में केशव, किरण मोरे के आगे खड़े हैं. जिसमें मोरे अपने कंधे पर नीला ब्लेजर लटकाए हुए छोटे केशव के कंधे पर हाथ रखा हुआ है. एक वेबसाइट के मुताबिक किरण मोरे ने 1992 में ही केशव के क्रिकेटर बनने की भविष्यवाणी कर दी थी. केशव के पिता आत्मानंद आज उस दिन का याद करते हैं जब किरण मोरे उनके घर आए थे. केशव के पिता ने बताया कि 'उन्हें याद है किरण ने केशव की हथेली पकड़ उसे देखते हुए कहा था कि वह भविष्य में क्रिकेट खेलेगा. उसके बाद हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज किरण के शब्द सच हो गए.’
INDvSA: भारत की मुश्किलें बढ़ाएगा भारतीय मूल का स्टार स्पिनर
एक समय पर केशव के पिता भी क्रिकेटर थे. लेकिन वो कभी भी नेशनल टीम में जगह नहीं बना सके. लेकिन अब टीम इंडिया के साथ कल से शुरू होने जा रही कड़ी टक्कर में केशव रोल बहुत अहम रहने वाला है. केशव ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया. तबसे उन्होंने अपने देश के लिए दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने खेले कुल 14 टेस्ट मुकाबलों में 25 के बेहतरीन औसत से 56 विकेट चटकाए हैं. साल 2017 में तो केशव 48 विकेटों के साथ साउथ अफ्रीका के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ भी रहे. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का आगाज़ कल से केपटाउन में होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत ने जीता पहला मेडल, शूटिंग में बेटियों ने बजाया डंका
एशियन गेम्स में भारत ने जीता पहला मेडल, शूटिंग में बेटियों ने बजाया डंका
अजीत अगरकर की कहानी में नया पहलू, रोहित-लक्ष्मण पर हैरतअंगेज खुलासा
अजीत अगरकर की कहानी में नया पहलू, रोहित-लक्ष्मण पर हैरतअंगेज खुलासा
भारत दूसरे स्थान पर फिसला, ICC T20 रैंकिंग में इंग्लैंड बना नंबर-1
भारत दूसरे स्थान पर फिसला, ICC T20 रैंकिंग में इंग्लैंड बना नंबर-1
वेस्टइंडीज के 3 खूंखार खिलाड़ी भारत आकर मचाएंगे कहर, 30 साल का धुरंधर करेगा डेब्यू
वेस्टइंडीज के 3 खूंखार खिलाड़ी भारत आकर मचाएंगे कहर, 30 साल का धुरंधर करेगा डेब्यू

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की आत्महत्या? पिता ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप
' IIT बॉम्बे के प्रोफेसर ने दी जातिसूचक गाली', मृत छात्र के पिता का आरोप
अजीत अगरकर की कहानी में नया पहलू, रोहित-लक्ष्मण पर हैरतअंगेज खुलासा
अजीत अगरकर की कहानी में नया पहलू, रोहित-लक्ष्मण पर हैरतअंगेज खुलासा
'बिग बॉस 9' करने को तैयार नहीं थीं नोरा फतेही, फिर मेकर्स के सामने रखी ये शर्त
'बिग बॉस 9' करने को तैयार नहीं थीं नोरा फतेही, फिर मेकर्स के सामने रखी ये शर्त
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
Embed widget