एक्सप्लोरर

डॉ. भीमराव आंबेडकर पर विवादित ट्वीट की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या ने पेश की सफाई

डॉ भीमराव आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश की खबर के बाद अब हार्दिक पांड्या की प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

नई दिल्ली: डॉ भीमराव आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश की खबर के बाद अब हार्दिक पांड्या की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. हार्दिक पांड्या ने सामने आकर अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया है. हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए लिखा कि 'आज ऐसी कई गलत खबरें फैल रही हैं जिनमें ये बताया जा रहा है कि मैंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अनुचित टिप्पणी की है. लेकिन मैं आपको ये सपष्ट कर दूं कि ना तो ट्विटर, ना ही किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ना ही किसी और मीडिया में मैंने ऐसा कोई बयान दिया है. डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ जो भी ट्वीट किया गया है वो मेरे नाम से चलाए जा रहे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से किया गया है. जिसमें मेरी तस्वीर भी है.' इसके साथ ही पांड्या ने कहा, 'किसी भी तरह का स्टेटमेंट जारी करने के लिए मैं सिर्फ अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करता हूं. डॉ भीमराव आंबेडकर और भारत में रहने वाली विभन्न जातियों के लिए मेरे मन में समान आदर-भाव है और ना ही मैं ऐसा कोई भी बयान दे सकता हूं जिससे किसी भी जाति या समुदाय विशेष की आस्था को ढेस पहुंचे. लोगों को भी इस मामले में जानकारी होनी चाहिए कि ऐसे समय में सोशल मीडिया के माध्यम से गलत तरह की अफवाहें और जानकारियां साझा हो सकती हैं.' साथ ही हार्दिक पांड्या ने कहा कि वो इस मामले में माननीय कोर्ट के सामने भी अपना पक्ष रखेंगे.& आपको बता दें कि हाल ही में जोधपुर की एक अनुसूचित जाति-जनजाति अदालत ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. ये पूरा मामला बीते 26 दिसंबर को पांड्या नाम के एक अकाउंट से किए गए टवीट को लेकर है जिसमें आंबेडकर का अपमान किया था और दलित समुदाय के लोगों की भावनाओं को आहत किया गया था. पांड्या के खिलाफ डी.आर. मेघवाल नाम के याचिकाकर्ता ने याचिका दाखिल की थी. मेघवाल के मुताबिक पंड्या ने ट्वीट किया था, 'कौन आंबेडकर? वह व्यक्ति जिसने देश के संविधान का ड्राफ्ट तैयार किया या फिर वो जिसने देश को आरक्षण नाम की बीमारी दे दी.' पांड्या की इस टिप्पणी के खिलाफ मेघवाल ने याचिका दाखिल की थी. जिसमें उन्होंने पांड्या की ऐसी टिप्पणी को संविधान का अपमान बताया है, साथ ही उन्होंने इसे दलित समुदाय की भावनाओं को भी आहत करने वाला बताया है. हार्दिक पांड्या फिलहान अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल को लेकर तैयारी कर रहे हैं. जहां पर उन्होंने अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलना है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की छत से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर, सारांश जैन का सफर कर देगा भावुक
घर की छत से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर, सारांश जैन का सफर कर देगा भावुक
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget