एक्सप्लोरर

IND vs WI: सीरीज़ जीत चुकी टीम इंडिया आज़मा सकती है बेंच स्ट्रैंथ, वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच आज

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैच जीतने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. तीसरा मैच आज यानी मंगलवार को गुयाना में खेला जाएगा.

नई दिल्ली: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आज अंतिम और तीसरा मैच खेला जाएगा. तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैच जीतने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. तीसरा मैच मंगलवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी मैच से सही मायने में भारत के वेस्टइंडीज दौरे का आगाज होगा क्योंकि अभी तक खेले गए दोनों टी-20 मैच अमेरिका में आयोजित किए गए थे. भारत ने इस टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों का चयन किया है, जिनमें से कुछ पहले दो मैचों में खेल चुके हैं. कोहली ने दूसरे मैच के बाद ऐसे संकेत दिए थे कि यह उनके लिए बेंच पर बैठे बाकी के खिलाड़ियों का अच्छा मौका है क्योंकि सीरीज पहले ही कब्जे में आ चुकी है.

भारत तीसरे मैच में टीम में बदलाव करे इसकी संभावना काफी ज्यादा है. पहले दो मैचों में भारत ने नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, मनीष पांडे को मौका दिया था. दो युवा खिलाड़ी बेंच पर बैठे थे उनमें दीपक चहर, राहुल चहर, श्रेयस अय्यर के नाम शमिल हैं. कोहली अब इन तीनों में से किसे मौका देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। ऐसा भी हो सकता है कि कप्तान इन तीनों को आजमा लें.

सीरीज बेशक भारत के हिस्से आ गई है लेकिन कोहली ने साफ कह दिया है कि जीत उनके लिए अभी भी प्राथमिकता है इसलिए टीम प्रबंधन बड़ा जोखिम लेने से बचेगा क्योंकि टी-20 में विंडीज सबसे खतरनाक टीम और अब वह अपने घर में खेलेगी जो इस मौजूदा विजेता को पहले से कई ज्यादा खतरनाक और आत्मविश्वास से भरी बना देगा.

ऐसे में कोहली सावधान रहना चाहेंगे क्योंकि एक हार युवाओं के मनोबल पर असर डाल सकती है. बल्लेबाजी में भारत को काम करने की जरूरत होगी क्योंकि पहले मैच में टीम बिखर गई थी और दूसरे मैच में भी तभी मजबूत स्कोर कर पाई थी जब सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाया था. विश्व कप में अंगूठे की चोट के कारम बाहर हुए शिखर धवन लय हासिल नहीं कर पाए हैं. दूसरे मैच में उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन अब वनडे सीरीज में जाने से पहले उन्हें एक अच्छी पारी की जरूरत होगी.

वहीं टीम प्रबंधन युवा ऋषभ पंत से निराश दिख रहा है। विश्व कप में मिला जुला प्रदर्शन करने के बाद पंत का लापरवाही वाला रवैया इस सीरीज में भी जारी है. पहले दो टी-20 मैचों में वह गैरजरूरी शॉट खेल आउट हुए जो उनकी अपरिपक्वता तो दर्शाता है. मनीष पांडे का बाहर बैठना तय लग रहा है. उनके स्थान पर अय्यर को टीम में जगह मिल सकती है.

भारत की गेंदबाजी अच्छी रही है. सैनी ने अपनी तेजी और सटीक लाइन लैंग्थ से सभी को प्रभावित किया है तो वहीं भुवनेश्वर कुमार का अनुभव भी काम आ रहा है. खलील कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. स्पिन में सुंदर और क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल रहे हैं.

मेजबान टीम की अगर बात की जाए तो उसके सभी दिग्गज अपनी टीम के लिए छवि के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. पहले मैच में किसी तरह केरन पोलार्ड ने 49 रन बनाए थे तो वहीं दूसरे मैच में रोवमैन पावेल ने 54 रनों की पारी खेली थी. इन दोनों को अगर छोड़ दिया जाए तो इविन लुइस, जॉन कैम्पवेल, शिमरन हेटमायेर कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट का बल्ला शांत ही रहा है. अब जब विंडीज अपने घर लौटी है तो हो सकता है कि उसके बल्लेबाज अपने रूप में वापसी करें.

टीमें (संभावित) :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी.

वेस्टइंडीज : जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget