एक्सप्लोरर

IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का घमंड, बने जीत के हीरो

कोलंबो के में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. ईशान किशन की तूफानी पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने भारत की राह आसान कर ली.

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और यादगार जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. इस महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में भारत का प्रदर्शन शुरुआत से ही संतुलित और आत्मविश्वास से भरा नजर आया.

ईशान किशन की विस्फोटक शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 175 रन बोर्ड पर लगा दिए. यह स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा. टीम को शुरुआत में झटका जरूर लगा, लेकिन इसके बाद ओपनर ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने तेज रन गति बनाए रखते हुए 40 गेंदों में 77 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और पाकिस्तान के गेंदबाजों को दबाव में रखा.

सूर्यकुमार यादव की जुझारु पारी

ईशान के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला. उन्होंने मिडिल ओवरों में समझदारी के साथ बल्लेबाजी की और तिलक वर्मा के साथ साझेदारी करते हुए टीम को 170 के पार पहुंचाने में मदद की. सूर्या ने 29 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली बनाए, जो टीम के लिए काफी अहम साबित हुई.

हार्दिक ने गेंद से दिखाया दम

175 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी भारतीय टीम को गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई. हार्दिक पंड्या ने अपने पहले ही ओवर में पाकिस्तान के ओपनर को आउट कर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई. उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट लिए और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

बुमराह का घातक स्पेल

इसके बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने स्पेल में साइम अयूब और सलमान अली आगा के रुप में लगातार दो विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को बैकफुट पर धकेल दिया. उनके इस प्रदर्शन से पाकिस्तान की रन गति पर ब्रेक लग गया.

अक्षर की फिरकी ने खत्म की उम्मीदें

मिडिल ओवरों में स्पिनर अक्षर पटेल ने भी कमाल दिखाया. उन्होंने पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाजों को आउट कर मैच में भारत की पकड़ मजबूत कर दी. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच को पूरी तरह भारत की झोली में डाल दिया.

भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ अपने ग्रुप में बढ़त बनाई बल्कि सुपर-8 में पहुंचने की राह भी आसान कर ली है. अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 18 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget