एक्सप्लोरर

T-20 के बाद अब वनडे में दम दिखाएगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के साथ पहला मुकाबला आज

भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती. वहीं वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड पिछली द्विपक्षीय सीरीज में आस्ट्रेलिया को 6-0 से हराकर आत्मविश्वास से लबरेज होगी.

लंदन: टी20 सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी लय कायम रखने के इरादे से उतरेगी, जिसे अगले साल होने वाले विश्व कप की रिहर्सल माना जा रहा है. अगला विश्व कप ब्रिटेन में 2019 में होना है लिहाजा इस सीरीज से विराट कोहली एंड कंपनी को हालात को आजमाने का सुनहरा मौका मिला है. आत्मविश्वास से लबरेज हैं दोनों टीमें अगले साल इसी दौरान विश्व कप होना है. भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती. वहीं वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड पिछली द्विपक्षीय सीरीज में आस्ट्रेलिया को 6-0 से हराकर आत्मविश्वास से लबरेज होगी. इंग्लैंड ने पिछले कुछ अर्से में एक दिवसीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जोस बटलर, जासन रॉय, एलेक्स हेल्स, जानी बेयरस्टा और इयोन मोर्गन फार्म में है और बेन स्टोक्स के रहते टीम काफी मजबूत लग रही है. विश्व कप 2015 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने 69 में से 46 वनडे मैच जीते हैं. उसे द्विपक्षीय सीरीज में भारत ने जनवरी 2017 में हराया था. भारतीय टीम प्रबंधन को विश्व कप के मद्देनजर विभिन्न संयोजन आजमाने का भी मौका मिल जायेगा. के एल राहुल के उम्दा फार्म के कारण कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतर सकते हैं. चौथे नंबर पर उतर सकते हैं कोहली राहुल ने आयरलैंड के खिलाफ 70 और पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाये थे. शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरूआत करेंगे जबकि राहुल तीसरे नंबर पर उतरेंगे. यही बल्लेबाजी क्रम रहने पर कोहली को चौथे नंबर पर उतरना होगा. इसके बाद सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और हरफनमौला हार्दिक पंड्या उतरेंगे. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जो अंतिम एकादश में जगह पा सकते हैं. सिद्धार्थ कौल या शरदुल ठाकुर में से एक को मिलेगा मौका अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में सिद्धार्थ कौल या शरदुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है. भुवनेश्वर कुमार कमर में जकड़न से उबरने पर उमेश यादव के साथ नयी गेंद संभालेंगे. इंग्लैंड के हौसले आस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद बुलंद है. आईपीएल के स्टार रहे बटलर उस लय को कायम रखना चाहेंगे. वहीं जासन पावरप्ले का फायदा उठाना बखूबी जानते हैं. मध्यक्रम में टेस्ट कप्तान रूट और वनडे कप्तान मोर्गन होंगे. इंग्लैंड की टीम ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप के बाद से 69 मैचों में से 31 बार 300 से अधिक का स्कोर बनाया है जिसमें से 23 मैच जीते हैं . इनमें से 11 मैचों में उसने 350 से अधिक और तीन में 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजे से खेला जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
क्या आप जानते हैं FIFA का यह नियम? एक नहीं, होते हैं 2 फाइनल; जानें क्रिकेट विश्व कप से कितना है अलग
क्या आप जानते हैं FIFA का यह नियम? एक नहीं, होते हैं 2 फाइनल; जानें क्रिकेट से कितना है अलग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget