IND vs BAN, U 19 Final Score: भारतीय टीम हुई ऑल आउट, बांग्लादेश को 178 रनों का लक्ष्य
IND vs BAN, U 19 Final : भारतीय टीम 47.2 ओवर में मात्र 177 रन पर सिमट गई. यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 88 रन बनाए.

पोटचेफ्सट्रूम (दक्षिण अफ्रीका): भारत ने यहां सेनवेस पार्क मैदान पर जारी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 177 रनों का स्कोर बनाया. भारत के इस स्कोर में यशस्वी जायसवाल के 88 रनों की संघर्षपूर्ण पारी का अहम योगदान रहा. जायसवाल ने 121 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया.
उनके अलावा तिलक वर्मा ने 38 और ध्रुव जुरेल ने 22 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से अविषेक दास ने तीन विकेट लिए. शारिफुल इस्लाम और तंजीम हसन शाकिब ने दो-दो जबकि राकिबुल हसन ने एक विकेट अपने नाम किए. भारतीय टीम पांचवें खिताब के लिए प्रयास कर रही है जबकि बांग्लादेश की टीम पहली बार फाइनल खेल रही है.
बांग्लादेशी कप्तान अकबर अली ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया. भारतीय टीम कोई बड़ा स्कोर खड़ा में नाकामयाब रही. भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि बांग्लादेश ने हसन मुराद की जगह अविषेक दास को शामिल किया है.
Source: IOCL


























