एक्सप्लोरर

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई टीम इंडिया, बांग्लादेश को दिया 315 का लक्ष्य, वर्ल्ड कप में रोहित ने जड़ा चौथा शतक

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है. रोहित वनडे में अब तक कुल 26 शतक बना चुके हैं.

World Cup 2019: भारतीय टीम ने एजबेस्टन मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 के मुकाबले में 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए हैं. भारत ने बांग्लादेश के सामने 315 रनों का लक्ष्य रखा है. बांग्लादेश की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए मुस्तफीज़ुर ने 5 विकेट झटके.

अच्छी शुरूआत के बाद भारतीय टीम को पहला झटका 180 रन पर रोहित शर्मा के तौर पर लगा. रोहित के जाने के बाद केएल राहुल भी 92 गेदों पर 77 रनों की पारी खेल रूबेल हुसैन को अपना विकेट थमा बैठे. विकेटों का सिलसिला यहीं नहीं थमा. 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान कोहली मुस्तफीज़ुर की गेंद पर रूबेल को कैच दे बैठे. कोहली ने 27 गेंदों पर 26 रन बनाए. उनके जाने के बाद हार्दिक पंड्या भी कुछ खास नहीं कर पाए और बिना खाता खोले ही अपनी पारी की दूसरी गेंद पर मुस्तफीज़ुर रहमान का शिकार बने. मुस्तफीज़ुर ने 39वें ओवर में कोहली और हार्दिक का विकेट लेकर टीम इंडिया के बड़े स्कोर के मंसूबे पर काफी हद तक पानी फेर दिया. ऋषभ पंत ने 48 और महेंद्र सिंह धोनी ने 33 गेंदों पर 35 रन बनाए.

रोहित शर्मा ने की संगाकारा की बराबरी रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है. रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमाया जो उनका इस विश्व कप में चौथा शतक है और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संगाकारा के बराबर पहुंच गए हैं. रोहित वनडे में अब तक कुल 26 शतक बना चुके हैं. रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन बनाए. इससे पहले रोहित ने विश्व कप में भारत के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 रन बनाए थे. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 140 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 102 रनों की पारियां खेली थीं.

इसी के साथ रोहित ने 2019 में वनडे में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं. वह इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वह इस साल वनडे में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले आस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (1138), उस्मान ख्वाजा (1067) ने भी वनडे में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एजबेस्टन मैदान पर बांग्लादेश के साथ आईसीसी विश्व कप-2019 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने इस मैच में कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को और केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल किया है. बांग्लादेश ने रुबेल हुसैन और शब्बीर रहमान को अंतिम एकादश में मौका दिया है.

टीमें: भारत : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, मुश्फीकुर रहमान, लिटन दास, शब्बीर रहमान, मोसद्दक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, रुबेल हुसैन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget