एक्सप्लोरर

U19 WC 2024: 6 महीने के अंदर दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना, भारत के पास बदला लेने का मौका

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया का बीच 11 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनो टीमों के बीच यह मैच विलोमूर पार्क में होगा.

U19 World Cup 2024 Final, IND vs AUS: अंडर-19 वर्ल्ड के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया. आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अंत तक धैर्य बनाए रखा और इस जीत के साथ ही भारत के खिलाफ फाइनल खेलने के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया. अब 11 फरवरी को भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. 6 महीने के अंदर यह दूसरा मौका है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. पिछली बार पुरुष वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ था. जिसमें कंगारू टीम ने बाजी मारी थी. ऐसे में इस बार टीम इंडिया उस हार का बदला अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में लेना चाहेगी.

पिछले वर्ल्ड कप फाइनल में कंगारुओं ने मारी थी बाजी
वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भारत की सीनियर पुरुष टीम और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के बीच मुकाबला खेला गया था. दोनों टीमों के बीच यह मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था. इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 240 रन बनाए थे. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य ट्रेविस हेड के शतक के दमपर महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

टीम इंडिया के पास बदला लेने का शानदार मौका
अब 11 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम फिर से वर्ल्ड कप में भिड़ने वाली है. दोनों टीमें अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में है. इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है. ऐसे में टीम इंडिया कंगारूओं को फाइनल में पटखनी देकर वर्ल्ड कप 2023 की हार का बदला लेना चाहेंगे. भारत की ओर से कप्तान उदय सहारन, मुशीर खान, सचिन धास, सौमी पांडे जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इन खिलाड़ियों पर भारत को फाइनल में जिताने की जिम्मेदारी होगी.

यह भी पढ़ें: Watch: गेंद लगते ही ज़मीन पर गिरा खिलाड़ी, मुंह से आया खून; लाइव मैच की दुखद घटना कैमरे में रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget