एक्सप्लोरर

दलीप ट्रॉफी: इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच होगा फाइनल

दलीप ट्रॉफी: इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच होगा फाइनल
कानपुर: डे नाइट फॉर्मेट में गुलाबी गेंद से खेली जा रही दलीप ट्रॉफी में इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू के बीच यहां के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए मैच का नतीजा नहीं निकल सका.  तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण मैच संभव नहीं हो सका और इंडिया ब्लू को सीधे फाइनल में प्रवेश मिला. मैच के आखिरी दिन शुक्रवार को भी भारी बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया और मैच ड्रॉ हो गया. फाइनल में इंडिया रेड और इंडिया ब्लू आमने-सामने होंगी. इंडिया रेड के सात अंक है जबकि ब्लू के चार अंक हैं. फाइनल लखनऊ में 25 सितंबर से खेला जाएगा. इंडिया रेड ने पहले मैच में इंडिया ग्रीन को मात दी थी. वहीं इंडिया ब्लू के दोनों मैच ड्रॉ रहे. पिछले मैच में मिले अंकों के आधार पर इंडिया ब्लू फाइनल में जगह बनाने में सफल रही. इंडिया ग्रीन ने पहले दिन सुरेश रैना के नेतृत्व वाली इंडिया ब्लू को 177 पर ही ढेर कर दिया था और अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए थे. वह मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन उसकी जीत में बारिश रोड़ा बन गई और वह फाइनल में नहीं पहुंच सकी. पांच विकेट लेने वाले इंडिया ग्रीन के ऑफ स्पिनर परवेज रसूल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इंडिया ब्लू के लिए मनोज तिवारी ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए. रैना ने 40 रनों का योगदान दिया. इंडिया ग्रीन की तरफ से कौशिक गांधी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
भारतीय खेल जगत में पसरा मातम, 3 बार के गोल्ड मेडलिस्ट दिग्गज खिलाड़ी ने किया सुसाइड
भारतीय खेल जगत में पसरा मातम, दिग्गज खिलाड़ी ने किया सुसाइड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget