एक्सप्लोरर

Commonwealth Games: भारत को अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में मिला था एक मेडल, साल दर साल ऐसे सुधरता गया प्रदर्शन

CWG: भारत ने अब तक 17 बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया है. इनमें भारत को कुल 503 पदक हासिल हुए हैं.

India at The Commonwealth Games: पहले कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का आयोजन साल 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में हुआ था. इस साल भारत (India) ने इन खेलों में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन 1934 में हुए दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने भागीदारी की और एक मेडल भी अपने नाम किया. यह मेडल कुश्ती में राशिद अनवर ने दिलाया था. इस एक मेडल से शुरू हुआ भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर (India's Journey at The Commonwealth Games) अब तक 503 मेडल तक पहुंच गया है.

कॉमनवेल्थ गेम्स के 92 साल के इतिहास हर बार 4 साल के अंतराल में ये खेल अलग-अलग शहरों में आयोजित होते रहे. हालांकि बीच में दूसरे विश्वयुद्ध के कारण दो बार इन खेलों का आयोजन नहीं हो सका. अब तक कुल 21 बार इन खेलों का आयोजन हुआ, जिनमें भारत ने 17 बार हिस्सा लिया. भारत ने अपने इन 17 कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 181 गोल्ड के साथ 503 मेडल जीते. ओवरऑल मेडल जीतन में वह कॉमनवेल्थ देशों में चौथे स्थान पर है. पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरे नंबर पर इंग्लैंड और तीसरे पायदान पर कनाडा है. भारत ने कब कितने मेडल जीते और वह किस स्थान पर रहा? यहां पढ़ें...

1. हैमिल्टन 1930: भारत ने हिस्सा नहीं लिया.
2. लंदन 1934: एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत 12वें स्थान पर रहा.
3. सिडनी 1938: भारत को कोई मेडल हासिल नहीं हुआ.
4. ऑकलैंड 1950: भारत ने हिस्सा नहीं लिया.
5. वैंकोवर 1954: भारत को कोई पदक नहीं मिला.
6. कार्डिफ 1958: भारत को 2 गोल्ड और एक सिल्वर पदक मिला. भारत 8वें स्थान पर रहा.
7. पर्थ 1962: भारत ने हिस्सा नहीं लिया.
8. किंग्सट्न 1966: भारत ने 10 मेडल (3 गोल्ड, 4 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज) जीते.  वह 8वें पायदान पर रहा.
9. एडिनबर्ग 1970: भारत ने 12 पदक (5 गोल्ड, 3 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते. भारत ने छठा स्थान हासिल किया.
10. क्राइस्टचर्ट 1974: भारत ने 15 मेडल (4 गोल्ड, 8 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज) पर कब्जा किया. भारत ने छठा स्थान बरकरार रखा.
11. एडमॉन्टन 1978: इस बार भी भारत ने 15 पदक (5 गोल्ड, 4 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज) जीते. छठा स्थान बरकरार रहा.
12. ब्रिस्बेन 1982: भारत ने 16 पदक (5 गोल्ड, 8 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज) हासिल किए. पदक तालिका में छठा नंबर बरकरार रहा.
13. एडिनबर्ग 1986: भारत ने हिस्सा नहीं लिया.
14. ऑकलैंड 1990: भारत के हिस्से 32 पदक (13 गोल्ड, 8 सिल्वर, 11 ब्रॉन्ज) आए. पहली बार भारत टॉप-5 में आया.
15. विक्टोरिया 1994: भारत 24 पदक (6 गोल्ड, 11 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज) के साथ छठे स्थान पर रहा.
16. कुआलालुंपुर 1998: भारत 25 पदक (7 गोल्ड, 10 सिल्वर, 8 ब्रॉन्ज) के साथ सातवें स्थान पर फिसला.
17. मैनचेस्टर 2022: भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 69 पदक जीते. इनमें 30 गोल्ड, 22 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज थे. पहली बार भारत टॉप-4 में आया.
18. मेलबर्न 2006: भारत ने इस बार भी पदकों की फिफ्टी लगाई. 22 गोल्ड, 17 सिल्वर औऱ 11 ब्रॉन्ज जीते. चौथा स्थान बरकरार रहा.
19. नई दिल्ली 2010: भारत में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ. भारत ने पहली बार 100 से ज्यादा मेडल जीते और दूसरे पायदान पर रहा. इस साल भारत ने 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज पर कब्जा किया.
20. ग्लासगो 2014: भारत ने 64 पदक जीते. इनमें 15 गोल्ड, 30 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज रहे. भारत का स्थान 5वां रहा.
21. गोल्ड कास्ट 2018: भारत ने 66 पदक (26 गोल्ड, 20 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज) जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया.

यह भी पढ़ें..

स्टोक्स के बाद Hardik Pandya लेंगे संन्यास? रवि शास्त्री ने बताया कब वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे भारतीय ऑलराउंडर

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे Virat Kohli के टारगेट पर हैं ये दो बड़े टूर्नामेंट, जीतने के लिए कुछ भी करने को हैं तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget