एक्सप्लोरर

INDvsAFG: अफगानिस्तान के पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

साल 2001 में अफगानिस्तान के ICC में शामिल होने का बाद से भारत लगातार क्रिकेट के विकास में अफ़ग़ानिस्तान की मदद कर रहा है.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मे भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच ये ऐतिहासिक टेस्ट मैच इस लिहाज़ से है क्योंकि अफगानिस्तान आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट खेलनी वाला 12वां देश बन गया है. अफगानिस्तानी टीम आज पहली बार किसी टेस्ट मुकाबले में खेलने उतरी है.

अफगानी सितारों ने टी20 क्रिकेट में बनाई अपनी अलग पहचान 

भारत और अफगानिस्तान के बीच ये ऐतिहासिक टेस्ट मैच इस लिहाज़ से है क्योंकि अफगानिस्तान आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट खेलने वाला 12वां देश बन गया है. अफगानिस्तानी टीम आज पहली बार किसी टेस्ट मुकाबले में खेलने उतरी है.

अफगानिस्तान के लिहाज़ से ये टेस्ट इसलिए भी अहम है क्योंकि अफगानी टीम ने आतंकवाद जैसी मुश्किल परिस्थतियों से आगे निकलकर इस खेल में अपनी पहचान बनाई है. बीते कुछ समय में अफगानी सितारों ने टी20 क्रिकेट में अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि वो वर्ल्ड क्रिकेट के भी सितारें बन गए. खासकर राशिद खान, मोहम्मद नबी और कप्तान असगर स्टेनिगज़ई ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. खासकर राशिद खान, मोहम्मद नबी और कप्तान असगर स्टेनिगज़ई ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. इस टेस्ट में ये देखना होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड की नंबर एक टीम भारत को किस तरह से टक्कर देती है.

दोनों टीमों पर एक नजर-

ऐतिहासिक मैच में राशिद पर सबकी नजरें

इस ऐतिहासिक मैच में राशिद, मुजीब जादरान और मोहम्मद शहजाद जैसे खिलाड़ी अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. भारत अफगानिस्तान का काफी करीबी सहयोगी रहा है और बीसीसीआई ने भी पूरी हमदर्दी दिखाते हुए उसकी राष्ट्रीय टीम के अभ्यास के लिये अपने स्टेडियम खोल दिये.

नियमित कप्तान विराट कोहली और दो मुख्य तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के बिना खेल रही भारतीय टीम इंग्लैंड के कड़े दौरे से पहले यहां बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी. अफगानिस्तान के लिये यह एक नयी तरह की जंग होगी जिसका उसे अब तक अनुभव नहीं है. टेस्ट क्रिकेट एक अलग तरह की चुनौती है और राशिद जैसे खिलाड़ियों की असली परीक्षा अब शुरू होगी.

क्रिकेट के विकास में अफ़ग़ानिस्तान की मदद कर रहा है भारत

सभी जानते हैं कि राशिद टी20 का बेहतरीन गेंदबाज है लेकिन उसकी परीक्षा तो तब शुरू होगी जब वह पांचवां ओवर करने के लिये आएगा. मैच को देखने के लिए अफगानिस्तान के चीफ एग्जेक्युटिव डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला भारत आए हैं. भारत की ओर आए खेल मंत्री राज्यवर्द्धन राठौर स्टेडियम में मौजूद हैं. साल 2001 में अफगानिस्तान के ICC में शामिल होने का बाद से भारत लगातार क्रिकेट के विकास में अफ़ग़ानिस्तान की मदद कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर
CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget