एक्सप्लोरर

India Independence Day: 15 अगस्त को एकमात्र भारतीय खिलाड़ी जिसने जमाया था शतक, आज चयन पर उठ रहे सवाल

जानिए कैसे विराट कोहली ने 15 अगस्त को वनडे में शतक बनाकर इतिहास रचा दिया था और क्यों बीसीसीआई के नियमों ने अब इस दिग्गज खिलाड़ी की वापसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

India Independence Day: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए भावनाओं से भरा होता है. यह वो तारीख है जब भारत ने ब्रिटिश हुकूमत से आजादी पाई थी. क्रिकेट के इतिहास में भी यह दिन खास है, क्योंकि इसी दिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई भारतीय नहीं तोड़ सका.

विराट कोहली का रिकॉर्ड

2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए तीसरे वनडे में विराट कोहली ने नाबाद 114 रनों की कप्तानी पारी खेली थी. यह मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित हो गया था और तारीख बदलने के बाद 15 अगस्त की सुबह भारत के समयानुसार विराट कोहली का यह शानदार शतक आया. इस तरह कोहली स्वतंत्रता दिवस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाले अकेले भारतीय बने थे. उन्होंने 115.15 के स्ट्राइक रेट से ये पारी खेली थी, जिसमें 14 चौके शामिल थे. 

मैच का हाल

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 240 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था. उनकी ओर से क्रिस गेल ने 41 गेंदों में 72 रन की पारी खेली थी.

कोहली के इस यादगार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 15 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल कर ली थी. इस मैच में श्रेयस अय्यर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 65 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में खलील अहमद ने तीन विकेट चटकाए थे.

इतिहास के पन्नों में दर्ज है 15 अगस्त का दिन

भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस इसलिए मनाता है ताकि देश की लगभग 200 साल की गुलामी और आजादी के लिए बलिदान देने वालों वीरों को याद रखा जा सके. 15 अगस्त 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम लागू हुआ था, जिसने ब्रिटिश शासन का अंत कर भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिया था.

कोहली के साथ चयन विवाद

दुनियाभर में रन बरसाने वाले और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले विराट कोहली के चयन को लेकर इन दिनों सवाल उठ रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलना पड़ा था, और अब खबर है कि वनडे टीम में वापसी के लिए उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में भी उतरना पड़ सकता है. यह स्थिति तब है जब उनकी पिछली 15 वनडे पारियों में तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं. क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे खिलाड़ी के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खुद को साबित करने की शर्त, उनके कद के साथ न्याय नहीं करती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget