एक्सप्लोरर

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खूब चलता है शिखर धवन का बल्ला, रिकॉर्ड देख हैरान रह जाएंगे

शिखर धवन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज हैं और उन्होंने सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनके रिकॉर्ड्स काफी शानदार हैं.

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम इंडिया का कप्तान चुना गया है. भारत के तमाम स्टार खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर गए हुए हैं और इस वजह से टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ियों में शिखर धवन सबसे ऊपर हैं. यही वजह है कि उनको टीम की कमान सौंपी गई है. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से हो जाएगा. टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है जो श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खेलते नजर आएंगे. 

श्रीलंका के खिलाफ शानदार हैं धवन के रिकॉर्ड 
टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ जमकर रन बरसाता है. अब तक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जितने भी मैच खेले हैं उनमें धवन ने शानदार प्रदर्शन किया है. चलिए एक नजर धवन के वनडे और टी-20 के रिकॉर्ड पर डाल देते हैं. 

वनडे में धवन के रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ शिखर धवन अब तक 16 वनडे मुकाबलों में खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 70.21 के एवरेज से 983 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. कुल मिलाकर वनडे में धवन के रिकॉर्ड काफी जबरदस्त हैं. एक बार फिर धवन का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ धूम मचा सकता है. 

टी-20 में ऐसे हैं रिकॉर्ड 
टी-20 मुकाबलों की बात करें तो धवन ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ 9 टी-20 मुकाबले खेले हैं. इनमें उन्होंने 8 पारियों में 289 रन बनाए हैं. खास बात यह रही है कि उनका इस दौरान स्ट्राइक रेट 136.96 रहा है.  यानी धवन ने श्रीलंका के खिलाफ दोनों ही फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. टीम को एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की जरूरत है. वैसे नए खिलाड़ियों से भी टीम को काफी उम्मीदें हैं. 

यह भी पढ़ेंः IND vs SL: अब तक टीम इंडिया के ये खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ कर चुके हैं कप्तानी में डेब्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget