एक्सप्लोरर

INDvSL: दूसरे टी-20 में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हाराया, सीरीज में 1-0 से आगे

Ind Vs SL: दूसरे टी-20 में टीम इंडिया ने सात विकोट से जीत दर्ज की. इसके साथ ही कोहली एंड कंपनी सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है.

Ind Vs SL: भारत ने मंगलवार को नए साल-2020 का विजयी आगज किया है. मेजबान टीम ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया. भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और मेजबान टीम के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रनों पर सीमित कर दिया. आसान से लक्ष्य को भारत ने 17.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था.

143 का था लक्ष्य

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को लोकेश राहुल (45) और चोट के बाद वापसी कर रहे शिखर धवन (32) की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए नौ ओवरों में 71 रन जोड़े. राहुल इस पारी में धवन से ज्यादा आक्रामक रहे. वह अपने अर्धशतक के करीब जा रहे थे, लेकिन 10वें ओवर की पहली गेंद पर धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर वह गच्चा खाकर बोल्ड हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 32 गेंदों का सामना कर छह चौके लगाए.

वहीं धवन शुरू से संघर्ष कर रहे थे. वह गेंद को सही तरह से बल्ले पर ले नहीं पा रहे थे. राहुल के जाने के बाद उनका भी ध्यान भंग हुआ और धनंजय की गेंद पर वे एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिए गए. उन्होंने अपनी पारी में 29 गेंदों का सामना कर दो चौके मारे.

इन दोनों ने जो मंच तैयार किया था उसका श्रेयस अय्यर ने पूरा फायदा उठाया और 26 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली. अय्यर हालांकि 137 के कुल स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन जाने से पहले वे टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे. उन्होंने कप्तान के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की. उनके जाने के बाद कप्तान कोहली (नाबाद 30) ने छक्का लगा भारत को जीत दिलाई.

श्रीलंका की पारी

इससे पहले, बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी मेहमान टीम को दानुष्का गुनाथिलाका (20) और अविष्का फनाडरें (22) ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवरों में 38 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरूआत दी.इसके बाद श्रीलंकाई टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई. अपने बल्लेबाजों की ओर से बड़ी साझेदारी न कर पाने के कारण मेहमान टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई. श्रीलंका के लिए कुशल परेरा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए. उन्होंने 28 गेंदों पर तीन छक्के लगाए. उनके अलावा फर्नाडो ने 16 गेंदों पर पांच चौके और गुनाथिलाका ने 21 गेंदों पर तीन चौके लगाए.धनंजय डी सिल्वा ने 13 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 17 और वानिंदु हसरंगा ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 16 रनों की पारी खेली.

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारतीय टीम के लिए शार्दूल ठाकुर ने चार ओवरो में 23 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए. उनके अलावा कुलदीप यादप ने 38 रन पर दो विकेट और नवदीप सैनी ने 18 रन पर दो विकेट अपने नाम किए जबकि चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget