एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी -20 मैच आज, जानें मैच के बारे में सबकुछ

भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला शुक्रवार, 10 जनवरी को खेला जाएगा. इस टी-20 सीरीज का ये अंतिम मुकाबला है. दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है.

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच आज पुणे में होने वाला है. पहला मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था दूसरा मैच भारत ने जीता था. अब अगर भारत इस मैच को जीतता है तो वो श्रृंखला पर कब्जा कर लेगा. नहीं तो फिर 1-1 की बराबरी पर छूटेगा.

भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के बाद, पुणे के MCA स्टेडियम में तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को मात देकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, श्रीलंकाई टीम तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी. भारतीय टीम ने इंदौर टी-20 मुकाबले में गेंदबाजी और बैटिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका को सात विकेट से मात दी. वहीं गुहावटी में खेला गया पहला टी-20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था.

तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज इसुरु उदाना का खेलना मुश्किल लग रहा है जो मेहमान टीम की मुश्किलें ओर बढ़ा सकता है. उदाना दूसरे मैच में चोटिल हो गए थे. दूसरी तरफ भारतीय टीम सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और शिखर धवन से दूसरे टी-20 मुकाबले की तरह पुणे में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. अगर मौसम (Weather) की बात की जाए तो हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन फैन्स के लिए राहत की खबर ये है कि बारिश होने की संभावना नहीं है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है क्योंकि विकेट सीम गेंदबाजों की सहायता करेगा. दोनों टीमों में अच्छे तेज गेंदबाज मौजूद हैं. तो चलिए जानते हैं क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन.

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह.

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: दनुष्का गुणाथिलाका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज/ओशादा फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका, धनंजय सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, कसुन राजिथा, लसिथ मलिंगा (कप्तान), लाहिरु कुमारा.

टीमें इस प्रकार हैं :

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह.

श्रीलंका की टीम:

लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, कुसल मेंडिस, लक्षण संदाकन, कसुन राजिता इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा.

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी-20 आई मैच किस समय शुरू होगा?

मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 PM बजे शुरू होगा और टॉस 6.30 पर होगा. दूसरे टी-20 मुकाबले में शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों गेंदबाजों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीदर तीसरे टी-20 मैच में भी होगी.

कौन से टीवी चैनल भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी 20 मैच का प्रसारण करेंगे?

भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी-20 मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी-20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी-20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar) पर उपलब्ध होगी. आप एबीपी न्यूज पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स देख सकते हैं.

विवियन रिचर्ड्स भी पिच पर इस भारतीय गेंदबाज से खाते थे खौफ, बनाया ऐसा रिकार्ड जो आज भी है कायम

रोहित शर्मा: भारतीय क्रिकेट का वो 'हिटमैन' जिसकी किताब में दर्ज हैं दुनिया के सभी शॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget