एक्सप्लोरर

Ind Vs SA: एक टेस्ट मैच खेलने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिलती है कितनी मोटी रकम, जानिए

Ind Vs SA: क्या आपको पता है कि टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए कितना पैसा मिलता है. कैसे तय होती है खिलाड़ियों की सैलरी? जानिए ..

Ind Vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आज दूसरा मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी है. अगर यह टेस्ट मैच विराट एंड कंपनी जीतने में कामयाब हो जाती है तो वह सीरीज भी सील कर लेगी. टेस्ट मैच में खिलाड़ियों को सीमित ओवर क्रिकेट से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. यहां हार और जीत एक दिन में नहीं बल्कि पांच दिनों में तय होती है. ऐसे में आपके मन में अक्सर यह सावल आता होगा कि आखिर टेस्ट मैच के लिए एक क्रिकेट खिलाड़ी को कितना पैसा मिलता है. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं.

कैसे तय होती है सैलरी

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सैलरी इस बात से तय होती है कि उनको किस ग्रेड में रखा गया है. BCCI ने खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट को चार भागों में बांटा है. खिलाड़ियों को A+,  A,  B और C ग्रेड में रखा गया है. कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक ग्रेड A+ के प्लेयर्स को सालाना सात करोड़, ग्रेड A के प्लेयर्स को सालाना पांच करोड़, ग्रेड B के प्लेयर्स को तीन करोड़ और ग्रेड C के प्लेयर्स को सालाना एक करोड़ दिया जाता है.

कौन खिलाड़ी है किस ग्रेड में ?

1-ग्रेड A+

सबसे बेहतरीन पे स्केल ग्रेड A+ के खिलाड़ियों को मिलती है. यह केटेगरी नया है. फिलहाल इसमें सिर्फ तीन खिलाड़ी हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज और सीमित ओवर के उप-कप्तान रोहित शर्मा और टीम के स्टार ऑल राउंडर जसप्रीत बुमराह ग्रेड A+ में शामिल हैं.

2-ग्रेड A

A+ के बाद आता है A ग्रेड और इसमें एस एस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्ये रहाने, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और रिसभ पंत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

3-ग्रेड B

ग्रेड B की बात करें तो इसमें के एल राहुल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या शामिल हैं.

4- ग्रेड C सबसे नीचले पे स्केल केटेगरी यानी ग्रेड C की बात करें तो इसमें केदार जाधव, दिनेस कार्तिक, अंबाती रायुडु, मनीष पांड्ये, हनुमा विहारी, खलील अहमद और रिद्धिमान शाहा सामिल हैं.

टेस्ट मैच खेलने पर एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलता है ?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीन मैचों की सीरीज में खिलाड़ियों को कितना पैसा मिलेगा अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो बता दें कि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन टेस्ट मैचों के लिए 45 लाख रुपये मिलेंगे. यानी टेस्ट मैच में एक टेस्ट के लिए खिलाड़ियों को 15 लाख दिए जाते हैं. इतना ही नहीं एक मैच के 15 लाख तो खिलाड़ियों को मिलते ही हैं इसके अलावा भी कई तरह से बोनस राशि उनको प्राप्त होती है.

अगर कोई खिलाड़ी टेस्ट मैच में शतक लगाता है तो उसे पांच लाख का बोनस भी मिलता है. पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को भी पांच लाख का बोनस मिलता है. अगर कोई खिलाड़ी दोहरा शतक जड़ देता है तो उसे सात लाख का बोनस मिलता है.

जहां तक बोनस की बात है तो यह प्रदर्शन पर निर्भर करता है न कि इस बात पर कि खिलाड़ी किस ग्रेड के अंदर आते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया में विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह , ईशांत शर्मा और शुभमन गिल को चुना गया है. इन सभी खिलाड़ियों को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 45 लाख रुपये मिलेंगे.

धोनी से ज्यादा सालाना सैलरी जसप्रीत बुमराह की

दुनिया के महानतम कप्तानों में शुमार और टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी बेशक जसप्रीत बुमराह से कई साल सीनियर हैं, लेकिन पे स्केल और कॉन्ट्रेक्ट ग्रेड की बात करें तो बुमराह की सालाना इनकम ज्यादा है. बुमराह A+ केटेगरी में हैं और धोनी A केटेगरी में. इसका साफ मतलब है कि बुमराह को सात करोड़ सालाना और धोनी को पांच करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
LIVE: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget