एक्सप्लोरर

IND vs ENG: अगली बार जब अश्विन से मिलूंगा तो उन्हें लीजेंड बुलाऊंगा-हरभजन सिंह

हरभजन ने कहा, विपक्षी टीम के मुख्य बल्लेबाजों को आउट करना अश्विन की खासियत. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही चार मैचों की सीरीज के तीन मैचों में अश्विन अब तक 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 400 विकेट पूरे करने पर रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ की. हरभजन ने कहा कि, "टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक दोनों तौर पर कड़ी परीक्षा से गुजरना होता है. ऐसे में अपनी टीम की जीत में लगातार योगदान करते हुए 400 विकेट के मुकाम तक पहुंचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. इसमें कोई शक नहीं है की अश्विन एक लीजेंड हैं." हरभजन ने कहा कि, अगली बार जब भी अश्विन से मेरी मुलाकात होगी तो मैं उन्हें लीजेंड कह कर बुलाऊंगा. अश्विन ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में जोफ्रा आर्चर को आउट करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए थे. मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अश्विन को मॉर्डन टेस्ट क्रिकेट का लीजेंड बताया था.

IND vs ENG: अगली बार जब अश्विन से मिलूंगा तो उन्हें लीजेंड बुलाऊंगा-हरभजन सिंह

400 विकेट नहीं भी लेते तो भी कहलाते लीजेंड

भारत के लिए 103 मैचों में 417 विकेट अपने नाम करने वाले हरभजन ने कहा, "अश्विन ने भारत को अपने दम पर कई मैचों में जीत दिलायी है. इसलिए अगर वो 400 विकेट नहीं भी लेते तो भी लीजेंड ही कहलाते. विराट कोहली का ये कहना कि वो अब से अश्विन को लीजेंड कहकर बुलाएंगे बेहद सुखद अनुभव था. मैं भी जब अगली बार अश्विन से मिलूंगा तो उन्हें लीजेंड कहकर ही संबोधित करुंगा."

विपक्षी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को आउट करना अश्विन की खासियत 

अहमदाबाद में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में अश्विन ने अपने करियर में 11वीं बार बेन स्टोक्स का विकेट लिया. इसके अलावा वो ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को भी अपने करियर में 10 बार आउट कर चुके हैं. हरभजन ने इसपर उनकी तारीफ करते हुए कहा, "एक गेंदबाज का मुख्य उद्देश्य विकेट लेना है, खासकर की विपक्षी टीम के मजबूत खिलाड़ियों का. अगर इंग्लैंड की बात की जाए तो जो रूट और बेन स्टोक्स उनके दो प्रमुख खिलाड़ी हैं. इसलिए अश्विन के ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी इन्हें आउट करने की है. अश्विन केवल इस सीरीज में ही नहीं बल्कि लंबे समय से इन प्रमुख खिलाड़ियों को आउट करते आ रहे हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि, वो आगे भी विपक्षी टीम के प्रमुख बल्लेबाजों पर इसी तरह अपना शिकंजा बरकरार रखेंगे."

यह भी पढ़ें 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का एलान, वनडे में मिताली राज को मिली कमान

स्पॉट फिक्सिंग मामले पर उमर अकमल ने तोड़ी चुप्पी, हैरान करने वाला है जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वो 7 बड़े क्रिकेटर जिनपर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, लिस्ट में 3 भारतीय
वो 7 बड़े क्रिकेटर जिनपर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, लिस्ट में 3 भारतीय
एशियन पैरा गेम्स: एथलेटिक्स में भारत ने मचाई धूम, 6 गोल्ड समेत 35 मेडल कर लिए अपने नाम
एशियन पैरा गेम्स: एथलेटिक्स में भारत ने मचाई धूम, 6 गोल्ड समेत 35 मेडल कर लिए अपने नाम
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget