एक्सप्लोरर

INDvsENG: तीसरे टेस्ट में शतक से चूके कोहली, भारत मजबूत स्थिति में

कोहली ने अपनी पारी में 11 चौके लगाये और 23वें टेस्ट शतक से तीन रन से चूक गए. लेग स्पिनर आदिल रशीद की गेंद पर पहली स्लिप में बेन स्टोक्स ने उनका कैच लपका. कोहली अपने कैरियर में दूसरी बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए.

नाटिंघम: कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने इस श्रृंखला में बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज छह विकेट पर 307 रन बनाए. कोहली शतक से सिर्फ तीन रन से चूक गए. उन्होंने 152 गेंद में 97 रन बनाये जबकि रहाणे भी तिहरे अंक की ओर बढते दिख रहे थे लेकिन 81 रन पर आउट हो गए. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिये 159 रन की साझेदारी करके भारत के अच्छे स्कोर की नींव रखी. पहले दो टेस्ट में खराब बल्लेबाजी के बाद आज भारतीयों के प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (35) और के एल राहुल (23) ने भी 60 रन की साझेदारी की. कोहली ने अपनी पारी में 11 चौके लगाये और 23वें टेस्ट शतक से तीन रन से चूक गए. लेग स्पिनर आदिल रशीद की गेंद पर पहली स्लिप में बेन स्टोक्स ने उनका कैच लपका. कोहली अपने कैरियर में दूसरी बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए. इससे पहले रहाणे ने एक साल में पहला अर्धशतक जमाया लेकिन स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर एलेस्टेयर कुक को कैच देकर लौटे. रहाणे ने 131 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके जड़े. INDvsENG: तीसरे टेस्ट में शतक से चूके कोहली, भारत मजबूत स्थिति में आखिरी घंटे में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे रिषभ पंत ने कुछ अच्छे स्ट्रोक्स लगाये. वह 22 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि हार्दिक पंड्या 58 गेंद में 14 रन बनाकर आखिरी गेंद पर जेम्स एंडरसन का शिकार हुए. उनका कैच स्लिप में जोस बटलर ने लपका. इससे पहले सुबह के सत्र में क्रिस वोक्स ने 15 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिये. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई भारतीय टीम के लिये शिखर धवन ने 35 रन बनाये और सलामी साझेदारी के लिये 60 रन जोड़े. इसके बाद दूसरे बदलाव के तौर पर आये वोक्स ने हालांकि शुरूआती तीन विकेट चटकाकर भारत पर दबाव बना दिया. भारत का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 60 रन था जबकि टीम ने तीन विकेट 22 रन के भीतर गंवा दिये. लंच के समय स्कोर तीन विकेट पर 82 रन था. के एल राहुल (23) उनकी इनकटर पर पगबाधा आउट हुए. चेतेश्वर पुजारा 31 गेंद में 14 रन बनाने के बाद वोक्स की गेंद पर हुक शाट लगाने के प्रयास में आउट किया. बर्मिंघम टेस्ट के बाद टीम से बाहर किये गए धवन ने संयम दिखाते हुए 65 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में सात चौके लगाये. भारत के 50 रन 17वें ओवर में पूरे हुए. ड्रिंक्स ब्रेक के बाद वोक्स ने कहर बरपाती गेंदबाजी करके भारतीय शीर्षक्रम की नींव हिला दी. धवन का कैच स्लिप में बटलर ने लपका. दो ओवर बाद राहुल पगबाधा आउट हुए. डीआरएस का फैसला भी उनके पक्ष में नहीं गया. इसके बाद पुजारा का विकेट भारत को काफी महंगा पड़ा. भारतीय टीम में आज तीन बदलाव करते हुए मुरली विजय की जगह धवन, कुलदीप यादव की जगह जसप्रीत बुमराह और दिनेश कार्तिक की जगह रिषभ पंत को शामिल किया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20 Highlights: जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान किशन अर्धशतक से चूके
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान अर्धशतक से चूके

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget