एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series: मोहम्मद सिराज के भाई इस्माइल ने खोला ओवल में बेहतरीन प्रदर्शन का राज, जानिए क्या कहा

मोहम्मद सिराज के ओवल टेस्ट में दमदार प्रदर्शन के पीछे उनका फिटनेस और अनुशासन रहा है. उनके भाई मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि सिराज जंक फूड नहीं खाते और हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं.

IND vs ENG Test Series: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक 6 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई है. सिराज ने ओवल टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट चटकाए और दोनो पारियों में इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी, लेकिन इन लंबे और थकाऊ स्पेल्स के बावजूद उन्होंने ब्रेक नही लिया. अब उनके भाई मोहम्मद इस्माइल ने इस प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

मोहम्मद सिराज के भाई ने क्या कहा

मोहम्मद इस्माइल ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान बताया कि सिराज अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सीरीयस रहते हैं और जंक फूड से दूरी बनाए रहते हैं. उन्होंने कहा, “वो अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखता है. वह जंक फूड नहीं खाता और पूरी तरह अनुशासित डाइट फॉलो करता हैं. हैदराबाद में रहते हुए भी वह बिरयानी शायद ही कभी खाता हो अगर कभी खाना भी है तो केवल घर की बनी हुई, लेकिन पिज्जा या फास्ट फूड तो बिलकुल नही खाता हैं.” 

चैंपियंस ट्रॉफी से हो गए थे बाहर 

इस्माइल ने यह भी बताया कि सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम में शामिल नही किया गया था, लेकिन उन्होंने इससे खुद को बिलकुल परेशान नहीं होने दिया. इस्माइल ने कहा, "वो कभी भी हार नहीं मानता है. जब उसका चैपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए सिलेक्शन नहीं हुआ, तब भी वो निराश नहीं हुआ. उसने और कड़ी मेहनत शुरू की और बस सुबह-शाम प्रैक्टिस, जिम, और फिटनेस पर ध्यान दिया. उसे पता था कि बतौर खिलाड़ी कहां कमी है और उसने उसे दूर किया.”
 
टेस्ट सीरीज के टॉप विकेट-टेकर

सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट झटके है. उन्होंने पूरी सीरीज में कुल 23 विकेट चटकाए. सिराज ने 5 मैचों की 9 पारियों में 32.43 की औसत से ये विकेट हासिल किए, जिसमें दो बार 5 विकेट हॉल भी शामिल हैं. ओवल टेस्ट में 9 विकेट हासिल करने पर सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया और टेस्ट इतिहास की सबसे करीबी जीत (6 रन) अपने नाम की. अब सिराज की नजरें एक बार फिर वनडे टीम में वापसी पर होंगी, जहां उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जगह नहीं मिली थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए वो खेल जिनमे रहता है भारत का दबदबा, विरोध दर्ज कराएगा भारत?
कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए वो खेल जिनमे रहता है भारत का दबदबा, विरोध दर्ज कराएगा भारत?
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
धान की फसल के साथ इस फसल की इंटरक्रॉपिंग देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जान लें किसान
धान की फसल के साथ इस फसल की इंटरक्रॉपिंग देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जान लें किसान
Embed widget