एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: 'ब्रेकअप जैसा दर्द होता है...', मोहम्मद सिराज का इमोशनल बयान, ओवल टेस्ट के हीरो ने क्या कहा पढ़िए

ओवल टेस्ट में भारत की रोमांचक जीत के हीरो बने मोहम्मद सिराज ने जानिए कैसे आखिरी ओवर में इंग्लैंड की जीत की उम्मीदें तोड़ीं और मैच के बाद अपने ‘प्यार’ को लेकर ऐसा क्या कहा कि उनका बयान हो गया वायरल

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच का अंत एक रोमांचक मोड़ पर हुआ, जब मोहम्मद सिराज ने आखिरी विकेट चटकाकर टीम इंडिया को 6 रन से जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही भारत ने 77 साल में पहली बार इंग्लैंड में पांच टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच जीतकर स्कोर 2-2 से बराबर किया.

ओवल टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 6 रन चाहिए थे और गस एटकिंसन मोर्चा संभाले खड़े थे. तभी सिराज ने तेज रफ्तार से यॉर्कर फेंकी और एटकिंसन का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया. इसी के साथ भारत ने मैच 6 रन से जीत लिया और सिराज बन गए भारत के नए टेस्ट हीरो.

"ब्रेकअप जैसा दर्द होता है..." – सिराज

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज ने दिल को छू लेने वाला बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है. शुभमन गिल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए सिराज से जब आखिरी विकेट लेने के बाद उनके इमोशन्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जब मैच खत्म हुआ तो अंदर बहुत सारे इमोशन्स थे. डीके भाई (दिनेश कार्तिक) सवाल पूछने आए तो मैं थोड़ा घबरा गया. वो इंग्लिश में कुछ पूछ रहे थे,लेकिन मेरे पास कोई जवाब नहीं था, मुझे याद नही था की क्या बोलना है. मै सच कहूं तो क्रिकेट मेरा पहला प्यार है. जब मै मैच में अच्छा नहीं करता या मेरी टीम हारती है, तो ऐसा लगता है जैसे दिल टूट गया हो. अंदर से ब्रेकअप जैसा महसूस होता है."

मैच के हीरो, सीरीज के स्टार रहे सिराज

इस मुकाबले में सिराज ने कुल 9 विकेट चटकाए. सिराज ने पहली पारी में 4 और दूसरी में शानदार 5 विकेट लिए. इस पूरी टेस्ट सीरीज में उन्होंने 30 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी. सीरीज में उन्होंने कुल 23 विकेट झटके, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा अब तक सबसे ज्यादा थे. इस दौरान सिराज ने 185.3 ओवर गेंदबाजी भी की.

बल्लेबाजी के अनुकूल माने जा रहे ओवल ट्रैक पर सिराज की मेहनत रंग लाई और उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वो टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget