एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: विराट कोहली ने स्वीकारी हार, मैच के बाद कही बहुत बड़ी बात

IND Vs ENG: पुणे में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. कप्तान विराट कोहली ने बिना कोई बहाना बनाए अपनी हार को स्वीकार किया है. इसके अलावा शतक नहीं बना पाने पर भी विराट कोहली ने फैंस का दिल जीत लेने वाली बात कही.

IND Vs ENG: दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने इंडिया को करारी मात दी है. इंग्लैंड ने 337 रनों के विशाल लक्ष्य को 43.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी हार को स्वीकार किया है. विराट कोहली का कहना है कि जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की पारी ने मैच इंडिया से छीन लिया.

124 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले बेयर्सटो ने पहले जेसन रॉय (55) के साथ पहले विकेट के लिए 110 और फिर 99 रन बनाने वाले स्टोक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी निभाई. बेयरस्टो को अपने इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया.

कोहली ने कहा, "हमने इस मैच में शानदार हिटिंग देखी. स्टोक्स और बेयरस्टो ने बेहतरीन बैटिंग की. हमें इस साझेदारी के दौरान वापसी का मौका नहीं मिला. हम हार स्वीकार करते हैं. हम किसी तरह का बहानेबाजी नहीं कर सकते. हमने दो दिन पहले इसी तरह के स्कोर का बचाव किया था लेकिन आज हम अपनी रणनीति को अमली जामा नहीं पहना सके."

शतक के पीछे नहीं भागते विराट कोहली

कोहली ने इस मैच में 66 रन बनाए. वह कई मैचों से शतक नहीं लगा सके हैं. अपनी पारी के बारे में कोहली ने कहा, "मैं अपने जीवन में कभी भी शतक के पीछे नहीं भागा. शायद इसीलिए मैंने इतने कम समय में इतने सारे शतक हासिल किए. टीम के लिए जीतना ज्यादा जरूरी है. अगर मुझे तीन-अंक का स्कोर मिलता है और टीम नहीं जीतती है, तो इसका मतलब कुछ भी नहीं है."

दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इसी मैदान पर रविवार को खेला जाएग, जो अब निर्णायक हो गया है.

IPL 2021: RCB के लिए इस साल विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget