एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के सामने अपना 100वां टेस्ट खेलने को लेकर गौरवान्वित हैं जो रूट, कही ये बड़ी बात

भारत और इंग्लैंड के बीच कल यानी शुक्रवार से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का यह 100वां टेस्ट होगा.

India vs England: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट भारत के सामने अपना 100वां टेस्ट खेलने को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. साथ ही वह इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित भी हैं. बता दें कि भारत इंग्लैंड के बीच कल यानी शुक्रवार से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा.

चेन्नई में पहले टेस्ट से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लिश कप्तान ने कहा, "मैं भारत के सामने अपना 100वां टेस्ट खेलने को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. साथ ही इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल होकर काफी अच्छा लगेगा. मैं क्लब में शामिल कई खिलाड़ियों से मिला भी हूं. शेफील्ड के एक 7 से 8 साल बच्चे के लिए इंग्लैंड खेलना और उसके बाद ऐसे बेंचमार्क के पास आना गर्व की बात है."

गौरतलब है कि जो रूट ने दिसंबर 2012 में भारत के खिलाफ ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था. ऐसे में भारत के खिलाफ ही अपना 100वां टेस्ट खेलने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं. लेकिन रूट का यह भी मानना है कि अभी उनके अंदर क्रिकेट की काफी भूख है और जबतक यह भूख रहेगी, वो देश के लिए खेलते रहेंगे.

रूट ने आगे कहा, "ये मेरे करियर के खत्म होने का समय नहीं है. मेरे अंदर अभी क्रिकेट खेलने की काफी भूख है और जबतक यह भूख रहेगी, मैं देश के लिए खेलता रहूंगा. इसीलिए मैं आने वाले सालों के लिए काफी उत्साहित हूं."

इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 15वें क्रिकेटर होंगे रूट

बता दें कि रूट से पहले 14 खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेल चुके हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ एलिस्टर कुक का नाम है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 161 टेस्ट खेले हैं. वहीं महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 157 टेस्ट के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. मौजूदा क्रिकेटरों में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. वह अब तक इंग्लैंड के लिए 144 टेस्ट खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND Vs ENG: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कुलदीप यादव का खेलना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget