एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कुलदीप यादव का खेलना तय

IND Vs ENG 1st Test Match: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से पहला टेस्ट मैच शुरू हो रहा है. टीम इंडिया की कमान एक बार फिर से कप्तान विराट कोहली के हाथों में होगी. चूंकि चेन्नई की पिच पर स्पिनर्स ज्यादा प्रभावी रहते हैं इसलिए टीम इंडिया कुलदीप यादव को मौका दे सकती है.

IND Vs ENG 1st Test Probable Playing 11: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से चेन्नई के चेपक स्टेडियम में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगज होने जा रहा है. टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपने रेगुलर कप्तान विराट कोहली के साथ मैदान पर उतरने वाली है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनने वाले कई खिलाड़ियों को पहले मुकाबले में टीम में जगह नहीं मिलेगी.

टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही मैदान में उतरेगी. तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा का खेलना पूरी तरह से तय है. चूंकि विराट कोहली की टीम में वापसी हो रही है इसलिए वह नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे.

अंजिक्य रहाणे ने विराट कोहली की अनुपस्थिति में नंबर चार का जिम्मा संभाला था. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में रहाणे नंबर पांच पर ही बल्लेबाजी करेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रिषभ पंत का नंबर 6 पर खेलना तय है.

कुलदीप यादव का खेलना तय

नंबर 7 पर वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना है. रवींद्र जडेजा के स्थान पर सुंदर को बतौर ऑलराउंडर प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है. हालांकि अक्षर पटेल को भी बतौर आलराउंडर खेलने का मौका मिल सकता है.

नंबर 8 पर अश्विन का खेलना तय है. बुमराह अब पूरी तरह से फिट हैं और वह तेज गेंदबाजी की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे. ईशांत शर्मा की भी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है. ईशांत शर्मा को उनके अनुभव की वजह से मोहम्मद सिराज पर तवज्जो मिल सकता है. कुलदीप यादव को तीसरे स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी लगभग तय है.

संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आर, अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा/मोहम्मद सिराज.

विदेश हस्तियों की वजह से सचिन पर लिया गया द्रविड़ का 17 साल पुराना फैसला क्यों चर्चा में है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget