एक्सप्लोरर

IND vs ENG: आनंद महिंद्रा ने फिर जीता सबका दिल, सरफराज खान के पिता को शानदार गिफ्ट देने का किया एलान

Sarfaraz Khan: भारत के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर सबका दिल जीतते हुए क्रिकेटर सरफराज खान के पिता के लिए धांसू गिफ्ट देने का फैसला किया है.

Anand Mahindra Gift for Sarfaraz Khan Father: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज सरफराज खान के लिए बहुत खास रहा. दरअसल, सरफराज को इस मैच में अपना टेस्ट डेब्य करने का मौका मिला. सरफराज खान भारतीय टीम में एंट्री पाने के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे. उनकी मेहनत और कामयाबी में उनके पिता नौशाद खान का भी बड़ा योगदान है. सरफराज के डेब्यू के समय नौशाद काफी भावुक नजर आए थे. सरफराज के पिता की इसी मेहनत को देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी सलाम किया है. उन्होंने नौशाद खान की प्रशंसा करते हुए उन्हें धांसू गिफ्ट देने का फैसला किया है.

नौशाद खान को आनंद महिंद्रा देंगे खास तोहफा
आनंद महिंद्रा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक खास ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘हिम्मत नहीं छोड़ना बस, साहस और धैर्य, एक पिता अपने बच्चे को प्रेरित करने के लिए इनसे बेहत गुण और क्या दे सकता है. एक प्रेरणादायक पैरेंट्स होने के नाते यह मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात होगी अगर नौशाद खान के एक थार का उपहार मेरी से ओर से स्वीकार करें.’ आनंद महिंद्रा के नौशाद खान को थार गिफ्ट करने की बात देख फैंस काफी खुश हुए. वह इसे लेकर आनंद महिंद्रा की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सरफराज खान ने डेब्यू पर जड़ा शानदार अर्धशतक
सरफराज खान ने भारत के लिए अपने डेब्यू को बल्ले से और भी खास बना दिया. उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ताबड़तोड़ 62 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में सरफराज ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया. हालांकि वह अपनी पहली पारी में थोड़े अनलकी रहे और रवींद्र जडेजा की गलत कॉल की वजह से रन आउट हो गए. आउट होने से पहले सरफराज ने जिस निडरता के साथ बल्लेबाजी की उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.     

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे दिन के लिए रोहित शर्मा ने बनाया मास्टरप्लान, 3 प्वाइंट्स में जानिए कैसे इंग्लैंड पर कसेगा शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी
Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी
Why India Lost vs ENG: लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget