एक्सप्लोरर

IND vs ENG: यशस्वी ने अपनी बल्लेबाजी से बनाया पूर्व इंग्लिश कप्तान को कायल, जमकर हो रही है तारीफ

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने पहले दिन बल्ले से 179 रन जड़ दिए.

India vs England, Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन भारत की स्थिति मजबूत नजर आई है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 336 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से पहले दिन युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला अंग्रेज गेंदबाजों के खिलाफ जमकर गरजा. पहले ही दिन यशस्वी ने नाबाद 179 रन जड़ दिए. अब शनिवार को यशस्वी अपनी इस पारी को दोहरे शतक में बदलना चाहेंगे. पहले दिन यशस्वी की बल्लेबाजी देख इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेर कुक काफी खुश नजर आए. उन्होंने इस यशस्वी की जमकर तारीफ की है.

यशस्वी के फैन बने एलिस्टर कुक
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने बीबीसी से बात करते हुए यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि ‘उसने तब ये करके दिखाया जब उनकी टीम को इसकी जरूरत थी. यह पारी उनकी परिपक्वता दिखाती है. उनकी स्कील 22 साल के उम्र के खिलाड़ी से अधिक है. उन्होंने एक शानदार पारी खेली. उनके अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों ने 158 रन बनाए. अगर आप उनकी पारी को अलग कर दे तो भारत की बल्लेबाजी अभी भी काफी कमजोर है.’

इंग्लैंड के हर गेंदबाज की ली खबर
आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने मैच के पहले दिन इंग्लैंड के हर गेंदबाज की खूब खबर ली. उन्होंने अपनी पारी में मैदान के हर ओर शॉट लगाया. यशस्वी के सामने इंग्लैंड का हर गेंदबाज परेशान और हताश दिखा. कोई भी इंग्लिश गेंदबाज इस युवा भारतीय बल्लेबाज को परेशान नहीं कर पाया. यशस्वी फिलहाल 257 गेंदों पर 17 चौके और 5 छक्के लगाकर 179 रनों पर नाबाद हैं. उनका साथ रविचंद्रन अश्विन दे रहे हैं. अश्विन अभी 10 गेंदों पर 1 चौके मदद से 5 रन बनाकर नाबाद हैं. मैच के दूसरे दिन जायसवाल और अश्विन की जोड़ी भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचाना चाहेगी.

यह भी पढ़ें: Under19 World Cup 2024: लगातार 5 जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, टूर्नामेंट में ऐसा रहा है भारत का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget