एक्सप्लोरर

Ind vs Eng, 5th Test Weather Report: ओवल टेस्ट में बारिश बन सकती है विलेन, जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा, जहां बारिश एक बार फिर खलल डाल सकती है. जानिए कैसे बदलेगा मौसम का मिजाज और किसे मिलेगा पिच का फायदा.

Ind vs Eng 5th Test Weather Report: टीम इंडिया 31 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है. मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं और अब उसकी नजर सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म करने पर है. वहीं इंग्लैंड इस निर्णायक मुकाबले को जीतकर 3-1 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगा, लेकिन दोनों टीमों की योजनाओं पर पानी फेर सकती है...ओवल की बारिश.

कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश बनेगी विलेन

इस टेस्ट सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, ओवल टेस्ट के पहले दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की 20 प्रतिशत संभावना भी है. ऐसे में शुरुआती सेशन में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकता है. दूसरे और तीसरे दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जब तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. चौथे दिन भी मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन पांचवें दिन एक बार फिर हल्की बारिश का अनुमान है, जो मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है.

टॉस बनेगा बड़ा फैक्टर

पहले दिन के मौसम को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है. ओवल की पिच पर पहले दिन बादल और नमी को देखते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदे का सौदा हो सकता है, क्योंकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच और मौसम से मदद मिल सकती है. हालांकि बाद के दो दिनों में सूरज निकलने से बल्लेबाजी आसान होगी, लेकिन अंतिम दिन फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है.

 पिच रिपोर्ट

ओवल की पिच आमतौर पर शुरुआत में काफी उछाल देती है जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन चौथे-पांचवें दिन यह पिच दरकने लगती है, जिससे स्पिनरों को टर्न मिलने लगता है. जिसके चलते रवींद्र जडेजा की इस मैच में अहम भूमिका हो सकती है. पिछले कुछ मैचों के आंकड़ों के अनुसार, यहां पहली पारी में स्कोर 350–400 रन तक रहा है.

ओवल में किसका पलड़ा भारी?

अब तक इस मैदान पर 17 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 8 बार और पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 6 बार जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच ड्रॉ हुए हैं. साल 2021 में इसी मैदान पर इंग्लैंड ने भारत को 157 रन से हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget