एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test: लड़खड़ाने के बाद फिर संभला इंग्लैंड, दूसरे सेशन में भारत को नहीं मिली कोई सफलता

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को चायकाल तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 140 रन बना लिए हैं.

India vs England: इंग्लैंड ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ शुक्रवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को चायकाल तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 140 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड ने लंच खत्म होने के समय 67 रन पर लगातार अपने दो विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि मेहमान टीम अब लड़खड़ा गई है. लेकिन लंच के बाद डोमिनिक सिब्ले (नाबाद 53) और अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे कप्तान जो रूट (नाबाद 45) ने विकेट पर टिक कर खेलते हुए चायकाल तक इंग्लैंड को और कोई झटका नहीं लगने दिया.

लंच के बाद रूट ने चार रन से और सिब्ले ने अपनी पारी को 26 रन से आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए इंग्लैंड को स्थिरता प्रदान की. इस बीच सिब्ले ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया.

टी के समय सिब्ले 186 गेंदों पर सात चौके जबकि रूट 100 गेंदों पर पांच चौके लगाकर नाबाद लौटे. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 77 रनों की नाबाद साझेइदारी हो चुकी है. इंग्लैंड ने पहले दिन के दूसरे सेशन में 30 ओवर में बिना कोई विकेट खोकर 73 रन बनाए.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड के ओपनरों रोरी बर्न्‍स और डोमिनिक सिब्ले ने अपनी टीम को शानदार शुरूआत दिलाई. ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाजों को मदद कर रही पिच पर दोनों बिना किसी नुकसान के पहला सत्र निकाल देंगे. लेकिन लंच से कुछ ही समय पहले रविचंद्रन अश्विन ने बर्न्‍स को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. बर्न्‍स 33 के निजी योग पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत द्वारा लपके गए. 60 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाने वाले बर्न्‍स ने सिब्ले के साथ 63 रनों की साझेदारी की.

बर्न्‍स का स्थान लेने आए डेनिएल लॉरेंस (0) को जसप्रीत बुमराह ने अधिक देर नहीं टिकने दिया. सिर्फ पांच गेंदों का सामना कर लॉरेंस एलबीडब्ल्यू आउट हुए. अपना कुल 18वां और भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे बुमराह ने लॉरेंस के रूप में घर में पहला शिकार किया. भारत की ओर से अश्विन और बुमराह को ही अब तक एक-एक सफलता मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget