एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टेस्ट टीम में KL Rahul की वापसी पर भड़के संजय मांजरेकर, कही ये बड़ी बात

राहुल को दिसंबर-जनवरी में आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

नई दिल्ली: क्रिकेटर से कमेंटेटर बने पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि लोकेश राहुल बेहद भाग्यशाली हैं कि वह आईपीएल और सीमित ओवरों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए हैं. राहुल को दिसंबर-जनवरी में आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

आईपीएल-13 में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे राहुल ने लीग के मौजूदा सीजन में 12 मैचों में अब तक 595 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप अब तक उनके ही पास हैं. मांजरेकर ने ट्विटर पर कहा, "यह एक खराब उदाहरण बनाया जा रहा है, टेस्ट टीम के लिए खिलाड़ी का चयन आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है. आप एक खराब उदाहरण सेट करते हैं, जब आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट टीम में चयन करते हैं. खासकर तब, जबकि खिलाड़ी का पिछला कुछ टेस्ट मैच अच्छा नहीं रहा है. वो खिलाड़ी सफल होता है या असफल यह बाते मायने नहीं रखती है. इस तरह के चयन से रणजी में खेलने वाले खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है."

वेस्टइंडीज सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद राहुल को टेस्ट टीम से बाहर किया गया था. उन्होंने चार पारियों में कुल मिलाकर 101 रन ही बनाए थ. न्यूजीलैंड के दौरे पर गई इंडिया-ए टीम में भी उनका चयन नहीं किया गया था.

मांजरेकर ने राहुल के पिछले पांच मैचों के टेस्ट प्रदर्शन को सामने रखते हुए कहा, "राहुल ने पिछली पांच टेस्ट सीरीज -दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ औसत प्रदर्शन किया. मैं कहना चाहूंगा वो बेहद भाग्यशाली हैं कि आइपीएल में किए प्रदर्शन के आधार पर उनको टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया. अब उसकी उम्मीद करनी चाहिए कि वह इस मौके को ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएंगे. उनको मेरी तरफ से शुभकामनाएं." राहुल ने भारत के लिए अब तक 36 टेस्ट मैचों में 2006 रन बनाए हैं. इसमें पांच शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने साथ ही 32 वनडे और 41 टी20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से क्रमश: 1239 और 1461 रन बनाए हैं.

बता दें कि बीसीसीआई की अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे, टी-20 और टेस्ट टीम का ऐलान किया. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेलेगी.

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर, अजिंक्य (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget