एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कैनबरा में शमी के पास है इतिहास रचने का मौका, 2 विकेट लेते ही तोड़ देंगे 18 साल पुराना रिकॉर्ड

वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी की नजर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने पर होगी. कैनबरा में मनुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा.

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त लेते हुए वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है. अब बुधवार को दोनों टीमों के बीच कैनबरा में मनुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगी. वहीं, वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी की नजर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने पर होगी. शमी इतिहास रचने से केवल 2 विकेट दूर हैं.

शमी पिछले काफी वक्त से शानदार गेंदबाजी करते आ रहे हैं. भारतीय तेज गेंदबाज को 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 2 विकेट की दरकार है. अगर वह तीसरे वनडे में 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह अजित अगरकर के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. शमी 79 वनडे मुकाबलों में अब तक 148 विकेट चटका चुके हैं. अगर वह तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट हासिल कर लेंगे तो वह सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे.

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए 97 मैचों में 150 विकेट झटके थे. शमी के पास तीसरे वनडे में इतिहास रचने का मौका है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 77 मैचों में और पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने 79 मैचों में ये उपलब्धि अपने नाम की.

शमी के अलावा, भारतीय कप्तान कोहली भी वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बल्लेबाजी रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच सकते हैं. कोहली मास्टर ब्लास्टर से आगे निकलने के लिए केवल 23 रन दूर हैं. विराट 23 रन बनाते ही वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सबसे तेज 12,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget