एक्सप्लोरर

IND vs AUS: हार्दिक पांड्या कब से शुरू करेंगे गेंदबाजी, खुद किया खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में हार के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं और जब सही समय होगा, मैं गेंदबाजी करूंगा.

IND vs AUS: शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 66 रनों से जीत दर्ज की. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बॉलिंग न करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस मैच में भी भारत के लिए गेंदबाजी नहीं की. हालांकि, उन्होंने इस मैच में 76 गेंदो में ताबड़तोड़ 90 रन बनाए. मैच के बाद पांड्या ने बताया कि वह गेंदबाजी करना कब शुरू करेंगे.

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने कहा, "मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं. जब सही समय आएगा, तब मैं गेंदबाजी करूंगा. दरअसल, मैं अपनी गेंदबाजी में 100 प्रतिशत देना चाहता हूं. मैं उस स्पीड से गेंदबाजी करना चाहता हूं, जो इंटरनेशनल लेवल के लिए जरूरी है. हम आगे के बारे में सोच रहे हैं. हम टी20 विश्व कप और अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बारे में सोच रहे हैं जहां मेरी गेंदबाजी ज्यादा अहम होगी."

वहीं मैच के बारे में बात करते हुए पांड्या ने कहा कि जब आप 375 रन के लक्ष्य का पीछा करते हो तो हर किसी को जज्बे के साथ खेलना चाहिए. इसके अलावा कोई कुछ नहीं कर सकता. आप ज्यादा योजना नहीं बना सकते.

भारत को छठे गेंदबाजी विकल्प की जरूरत- पांड्या

पांड्या का मानना है कि टीम प्रबंधन को हरफनमौला विकल्पों के बारे में विचार करना चाहिए, क्योंकि छठा गेंदबाजी विकल्प वनडे टीम के संतुलन के लिये जरूरी है. उन्होंने कहा, "जब आप पांच गेंदबाजों के साथ उतरते हो तो यह हमेशा मुश्किल होगा. क्योंकि अगर किसी का दिन अच्छा नहीं होगा तो उसकी भूमिका को भरने के लिये आपके पास कोई नहीं होगा. चोट से ज्यादा यह छठे गेंदबाजी की भूमिका के बारे में है. अगर किसी का दिन अच्छा नहीं है तो इससे अन्य गेंदबाजों को मदद मिलेगी."

ऑलराउंडर के विकल्प के बारे में पूछने पर हार्दिक ने अपने बड़े भाई क्रुणाल पांड्या की तरफ इशारा किया. उन्होंने कहा कि आप अन्य के नाम ले सकते हैं. या फिर हमें पांड्या परिवार में ही देखना चाहिए.

इस तरह मिली भारत को हार

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 308 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान आरोन फिंच (114) और स्टीव स्मिथ (105) ने शतकीय पारियां खेलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली या डिविलियर्स नहीं, राशिद खान ने इसे चुना ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम
कोहली या डिविलियर्स नहीं, राशिद खान ने इसे चुना ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
वैभव ने नेट्स में उड़ाया गर्दा, गौतम गंभीर ने लाइव देखा चौके-छक्कों वाला एक्शन, वीडियो वायरल
वैभव ने नेट्स में उड़ाया गर्दा, गौतम गंभीर ने लाइव देखा चौके-छक्कों वाला एक्शन, वीडियो वायरल

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget