एक्सप्लोरर

Ind Vs Aus: इस दिग्गज खिलाड़ी की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम में खुशी की लहर, हेजलवुड बोले- टीम मजबूत होगी

बायें हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने सात डे-नाइट टेस्ट में गुलाबी गेंद से 19.23 के औसत से 42 विकेट चटकाये हैं. वह पारिवारिक समस्या के कारण छुट्टी के बाद सोमवार को टीम से जुड़ जायेंगे.

एडीलेड: तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये मिचेल स्टार्क की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत होगी क्योंकि इस सीनियर तेज गेंदबाज का गुलाबी गेंद के मैचों में प्रदर्शन शानदार रहा है. बायें हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने सात डे-नाइट टेस्ट में गुलाबी गेंद से 19.23 के औसत से 42 विकेट चटकाये हैं. वह पारिवारिक समस्या के कारण छुट्टी के बाद सोमवार को टीम से जुड़ जायेंगे.

हेजलवुड ने रविवार को यहां वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ''वह निश्चित रूप से हमारी टीम और गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं. हर कोई गुलाबी गेंद के साथ उनके आंकड़ों का जानता है. हम उनका स्वागत करते हैं.''

पिछले हफ्ते कैनबरा में भारत के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद स्टार्क परिवारिक समस्या के कारण हट गये थे लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को घोषणा की थी कि यह तेज गेंदबाज वापसी के लिये तैयार है. गेंदबाजी में स्टार्क के जोड़ीदार हेजलवुड से जब पूछा गया कि दो दिन की तैयारी काफी होगी तो उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि वह ठीक होगा. सब कुछ योजना के अनुसार नहीं होता. वह पेशेवर खिलाड़ी है और पिछले हफ्ते से वह सबकुछ कर रहा होगा जो वह कर सकता था. वह खेलने के लिये तैयार होगा.''

उन्होंने कहा कि महामारी ने उन्हें एक चीज की सीख दी है कि कुछ भी योजना के मुताबिक नहीं होता. उन्होंने कहा, ''अगर हमने इस महामारी के वर्ष में कुछ भी चीज सीखी है तो वह है कि कुछ भी आपकी योजना के अनुसार नहीं होता और इस दौरान हम कार्यक्रम से लेकर यात्रा और अन्य चीजों के बारे में जूझते रहे हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि यह मुश्किल उसके (स्टार्क) लिये भी अलग नहीं होगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget