एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की अहम बातें और पूरा शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहेंगे. हालांकि, इस दौरे पर सबसे अच्छी बात यह है कि खिलाड़ी क्वारंटीन के समय में भी अभ्यास कर सकेंगे.

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया से उसके घर में इसी महीने से तीन-तीन मैचों की वनडे व टी20 सीरीज और चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है. टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट डे नाइट खेला जाएगा. भारतीय टीम सीधे UAE से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी.

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहेंगे. हालांकि, इस दौरे पर सबसे अच्छी बात यह है कि खिलाड़ी क्वारंटीन के समय में भी अभ्यास कर सकेंगे. जबकि आईपीएल 2020 के दौरान ऐसा नहीं था.

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को पहले वनडे के साथ होगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे टी20 और फिर चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी. भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा वनडे और टी20 सीरीज़ में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि, टेस्ट सीरीज़ के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है. वहीं कप्तान विराट कोहली वनडे और टी20 सीरीज़ खेलने के बाद पहला टेस्ट खेलेंग और फिर वापस भारत लौट आएंगे.

दरअसल, कोहली पिता बनने वाले हैं और वह अपने पहले बच्चे के जन्म पर अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने बीसीसीआई से पैटरनिटी लीव मांगी थी. बोर्ड ने भी उनकी समस्या को देखते हुए उनकी छु्ट्टी मंजूर कर ली. हालांकि, कोहली की गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम का नेतृत्व करेंगे. वहीं तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा चोटिल होने के बाद से नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुज़र रहे हैं. उनके जल्द ही फिट होने की उम्मीद है. ऐसे में फिट होने के बाद वह भी टेस्ट टीम से जुड़ जाएंगे.

भारतीय टीम के वरिष्ठ विकेटकीपर रिद्धिमान साहा भी आईपीएल 2020 के आखिरी लीग स्टेज में हैमस्ट्रिंग के कारण नहीं खेल सके थे. इसके बाद दूसरे क्वालीफायर मैच में भी उन्हें चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा था. ऐसे में उनकी उपलब्धता पर बाद में फैसला लिया जाएगा.

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

वनडे सीरीज़-

पहला वनडे- 27 नवंबर (सिडनी)

दूसरा वनडे- 29 नवंबर (सिडनी)

तीसरा वनडे- 02 दिसंबर (कैनबरा)

टी20 सीरीज़-

पहला टी20- 04 दिसंबर (कैनबरा)

दूसरा टी20- 06 दिसंबर (सिडनी)

तीसरा टी20- 08 दिसंबर- (सिडनी)

टेस्ट सीरीज़-

पहला टेस्ट- 17 से 21 दिसंबर (एडिलेड)

दूसरा टेस्ट- 26 से 30 दिसंबर (मेलबर्न)

तीसरा टेस्ट- 07 से 11 जनवरी (सिडनी)

चौथा टेस्ट- 15 से 19 जनवरी (गाबा)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget