एक्सप्लोरर

IND vs AUS: रहाणे के हाथों में है अब भारतीय टीम की कमान, सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

रहाणे का कप्तान के रूप में शतप्रतिशत रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने अब तक दो टेस्ट मैचों की भारत की कप्तानी की है और दोनों में भारत ने जीत दर्ज की है. ये दोनों मैच उन्होंने 2017 में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही जीता था.

नई दिल्ली: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि अजिंक्य रहाणे शांत स्वभाव के हैं और उनके इस स्वभाव से उनकी कमजोरी उजागर नहीं होनी चाहिए. उन्होंने साथ ही कहा कि रहाणे भी कप्तान कोहली की तरह ही बतौर कप्तान आक्रामक होते हैं. 32 वर्षीय रहाणे नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे क्योंकि कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट आए हैं.

रहाणे का कप्तान के रूप में शतप्रतिशत रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने अब तक दो टेस्ट मैचों की भारत की कप्तानी की है और दोनों में भारत ने जीत दर्ज की है. ये दोनों मैच उन्होंने 2017 में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही जीता था.

तेंदुलकर ने आईएएनएस से कहा, "अजिंक्य पहले भी भारत की कप्तानी कर चुके हैं और उनके शांत रहने का मतलब यह नहीं है कि वे आक्रामक नहीं है. आक्रामकता दिखाने का हर किसी का अपना अलग-अलग तरीका होता है. कोई आक्रामकता नहीं दिखाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह आक्रामक नहीं है. उदाहरण के लिए चेतेश्वर पुजारा-वह काफी शांत स्वभाव के हैं. लेकिन उनकी शारीरिक भाषा खेल पर होती है. इसका मतलब यह नहीं कि पुजारा किसी से कम है."

47 वर्षीय तेंदुलकर ने कहा कि कप्तान के रूप में रहाणे की रणनीति कोहली से अलग हो सकती है, लेकिन उनका और उनकी टीम का एक ही लक्ष्य होगा-मैच जीतना. उन्होंने कहा, "प्रत्येक व्यक्ति के पास प्रतिक्रिया देने और स्थितियों पर प्रतिक्रिया करने का अपना तरीका है, लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि आपकी मंजिल एक है. उनके पास वहां पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्ते हैं और यह है कि वे भारत को कैसे जीत दिला सकते हैं. इसलिए, अजिंक्य की अगल शैली और अलग रणनीति होगी. यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि वे कैसे योजना बनाते हैं और कैसे उसे लागू करते हैं."

रहाणे ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 42 रन बनाए थे जबकि दूसरे टेस्ट में वह खाता भी नहीं खोल सके थे. हालांकि तेंदुलकर को उम्मीद है कि रहाणे अपनी के जरिए टेस्ट सीरीज में सफल होंगे.

तेंदुलकर ने कहा, "वह अनुभवी खिलाड़ी हैं. वह काफी लंबे समय से हैं और विदेशों में उन्होंने अच्छे रन बनाए हैं. यह केवल क्रीज पर समय बिताने की बात है. मुझे लगता है कि उनके अंदर दबाव को झेलने की क्षमता है और वो ऐसा कर सकते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget