एक्सप्लोरर

लक्ष्य बड़ा भी होता तो हासिल कर लेते: शिखर धवन

लक्ष्य बड़ा भी होता तो हासिल कर लेते: शिखर धवन
रांची: आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में बारिश के बाद डकवर्थ लुईस प्रणाली पर नौ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि अगर लक्ष्य बड़ा भी होता तो उनकी टीम हासिल कर लेती. बारिश के कारण आस्ट्रेलियाई पारी 18.4 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन पर खत्म हो गई। जवाब में भारत को छह ओवर में 48 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जो तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में धवन ने कहा,‘‘हमारे सामने बडा लक्ष्य नहीं था लेकिन विकेट ऐसा था कि इस पर रन बनाना आसान नहीं था। वैसे हम बडा लक्ष्य मिलने पर भी जीत जाते.’’ लक्ष्य छोटा होने के कारण ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला, यह पूछने पर धवन ने कहा,‘‘मैने नहीं तो मेरे साथी (विराट कोहली) ने आक्रामक पारी खेली. मुझे खुशी है कि वनडे सीरीज से बाहर रहने के बाद आते ही खेलने का मौका मिला.’’ कम लक्ष्य होने के कारण पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला जिन्हें देखने उनके शहर में स्टेडियम में भारी भीड जुटी थी. इस बारे में पूछने पर धवन ने कहा,‘‘छह ओवर में कितने लोग बल्लेबाजी कर सकते हैं. धोनी भाई की बल्लेबाजी नहीं देखने से यहां के लोग निराश होंगे लेकिन भारत की जीत की खुशी तो मिली ना.’’ पिछले कुछ अर्से में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन के कारण एक समय की आस्ट्रेलियाई टीम की तरह अपराजेय होती जा रही है और धवन ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो बहुत उम्दा होगा. उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम बीते जमाने की आस्टेलियाई टीम की तरह कर पाते हैं तो यह अच्छा होगा. उस दिशा में बढ रहे हैं और युवा खिलाडी परिपक्व हो रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव
आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, अंदर बना पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
रणजी ट्रॉफी खेलने वाले क्रिकेटर को कितनी सैलरी मिलती है? रकम जान उड़ जाएंगे आपके होश
रणजी ट्रॉफी खेलने वाले क्रिकेटर को कितनी सैलरी मिलती है? रकम जान उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget