एक्सप्लोरर

India vs New Zealand Semi Final: सेमीफाइनल में टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम तो न्यूजीलैंड की खैर नहीं

वर्ल्ड कप 2019 के 45 लीग मुकाबलों के बाद चार टीमें सामने आ गईं जिनके बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया ने भी बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई. विराट की टीम अपने कमाल के प्रदर्शन के साथ 9 मैचों में 15 अंक हासिल करके अंक तालिका में टॉप पर आ गई और इतने ही मैचों में 11 अंक के साथ न्यूजीलैंड की टीम चौथे नंबर पर रही.

India vs New Zealand Semi Final: जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम अब मंगलवार को न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ेगी. इस विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. लगातार पांच मैच जीतने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार मिली थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच उसका बारिश के कारण धुल गया था. लेकिन फिर श्रीलंका के खिलाफ लीग का आखिरी मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक स्थान हासिल किया.

टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं और 'कोहली एंड कंपनी' विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जिनपर जीत का सबसे ज्यादा दारोमदार रहेगा. आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनके प्रदर्शन के दम पर भारत विश्व कप 2019 के फाइनल में पहुंच सकता है और खिताब जीत सकता है.

रोहित शर्मा इस विश्व कप में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक इस विश्व कप में पांच शतक लगाए हैं जो किसी भी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है. वह इस टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक 647 रन बना चुके हैं. सेमीफाइनल में भी टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. अगर उन्होंने टीम इंडिया को एक बार फिर सधी और आक्रमक शुरुआत दी तो फाइनल में पहुंचने से भारत को कोई नहीं रोक सकता.

India vs New Zealand Semi Final: सेमीफाइनल में टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम तो न्यूजीलैंड की खैर नहीं

विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली टीम के दूसरे ऐसे प्लेयर होंगे जिनपर सबकी निगाहें सेमीफाइनल मैच में होगी. उन्होंने अबतक इस विश्व कप में 441 रन बनाए हैं. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में वह रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर हैं. विराट विश्व क्रिकेट के नंबर एक खिलाड़ी हैं. उन्होंने कई बड़े मौकों पर हार को जीत में बदल दिया है. एक बार फिर जब वह मैदान पर सेमीफाइनल में उतरेंगे तो टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी.

India vs New Zealand Semi Final: सेमीफाइनल में टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम तो न्यूजीलैंड की खैर नहीं

केएल राहुल

रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी शानदार फॉर्म में हैं और अबतक खेले गए 8 मैच में 359 रन बना चुके हैं. रोहित शर्मा और केएल राहुल टीम इंडिया को अब तक अच्छी शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं. एक बार फिर सेमीफाइनल में उनके उपर जिम्मेदारी होगी कि रोहित जब एक तरफ आक्रमक बल्लेबाजी करें तो राहुल सधी हुई पारी खेल दूसरे छोड़ पर विकेट को थामे रहें.

India vs New Zealand Semi Final: सेमीफाइनल में टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम तो न्यूजीलैंड की खैर नहीं

जसप्रीत बुमराह

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा 17 विकेट लिया है. उनके प्रदर्शन के दम पर ही वह आईसीसी द्वारा जारी किए गए ताजा गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर वन पर हैं. सेमीफाइनल में न्यूजलैंड के बल्लेबाजों को सस्ते में चलता करने की पूरी जिम्मेदारी एक बार फिर टीम इंडिया के इस स्टार गेंदबाज पर होगी.

India vs New Zealand Semi Final: सेमीफाइनल में टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम तो न्यूजीलैंड की खैर नहीं

मोहम्मद शमी

टीम इंडिया में इंजर्ड भुवनेश्वर कुमार की जगह शामिल हुए मोहम्मद शमी ने चार मैच में ही बता दिया की उनकी क्षमता क्या है. उन्होंने अबतक इस विश्व कप में 14 विकेट लिए हैं और टीम इंडिया के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हालांकि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम में शामिल नहीं किया गया था. लेकिन चोट से वापसी करने के बाद भुवनेश्वर कुमार ने अपने 10 ओवर में 73 रन लुटाए और मात्र एक विकेट लिए.

India vs New Zealand Semi Final: सेमीफाइनल में टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम तो न्यूजीलैंड की खैर नहीं

ऐसा लग रहा है कि कोहली और टीम मैनेजमेंट एक बार फिर शमी को टीम में शामिल कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो सेमीफाइनल में वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर कहर बन कर टूट सकते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget