एक्सप्लोरर

अंडर-19 वर्ल्डकप: भारत और बांग्लादेश के बीच खिताबी मुकाबला कल, टीम इंडिया पांचवीं बार जीतना चाहेगी टूर्नामेंट

अंडर-19 वर्ल्डकप का फाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को साउथ अफ्रीका के पोटचेफ्स्ट्रम में खेला जाएगा.इस मैच का सीधा प्रसारण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे से किया जाएगा.

पोटचेफ्स्ट्रम: पिछले अंडर-19 वर्ल्डकप के चैंपियन भारत का खिताबी मुकाबला रविवार को बांग्लादेश के साथ होगा. जहां बांगलादेश की टीम पहली बार वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचने के बाद ट्रॉफी जीतना चाहेगी वहीं भारत पांचवीं बार ये खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदाम में उतरेगा.

भारत की 2018 की विजेता टीम में पृथ्वी शॉ और शुभमान गिल थे जो सीनियर टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे तो मौजूदा टीम में यशस्वी जायसवाल, स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी हैं, जो इस टूर्नामेंट में स्टार प्लेयर बनकर उभरे हैं. फाइनल का नतीजा चाहे जो भी हो लेकिन भारत ने अंडर-19 लेवल पर अपना दबदबा कायम रखा है. सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दस विकेट से हराने वाली भारतीय टीम 2000 के बाद सातवां फाइनल खेलेगी.

भारत के अंडर-19 टीम के फील्डिंग कोच अभय शर्मा ने कहा, "टीम की सफलता का सबसे बड़ा कारण है कि हम एक क्रिकेटर को एक ही विश्व कप खेलने देते हैं. दूसरी टीमों में ऐसे क्रिकेटर हैं जो पिछला विश्व कप भी खेले हैं." शर्मा ने ये भी कहा, "बांग्लादेश बहुत अच्छी टीम है. हम उसे हलके में नहीं लेंगे." वहीं बांग्लादेश के कोच अकबर अली ने सेमीफाइनल के बाद कहा था, "हम अनावश्यक दबाव नहीं लेना चाहते. भारत के खिलाफ हमें तीनों विभागों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

भारतीय टीम ने विश्व कप से पहले दुनिया भर में 30 मैच खेले. दक्षिण अफ्रीका के हालात में ढलने के लिए श्रीलंका और मेजबान के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला भी खेली. वहीं बात करें अगर वर्ल्डकप के बाद सीनियर टीम में जगह की तो अंडर-19 लेवल पर सफलता सीनियर टीम में कामयाबी की गारंटी नहीं होती क्योंकि सभी खिलाड़ी जूनियर से सीनियर लेवल के बदलाव में लय कायम नहीं रख पाते. इसका उदहारण उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने 2012 में खिताब जीता था लेकिन वह सीनियर टीम में जगह नहीं बना पाए.

ये भी पढ़ें

ind vs nz: विराट कोहली के लिए खतरनाक साबित होते जा रहे हैं टिम साउदी, कुछ यूं बनाया रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा ने कुछ इस अंदाज में जेम्स नीशम को किया रन आउट, स्टेडियम में बैठे फैंस भी रह गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget