एक्सप्लोरर

Test Championship Points Table: जानें वेस्टइंडीज पर इंग्लैंड की जीत के बाद ICC टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल का हाल

दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 113 रनों से हराकर इंग्लैंड ICC टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल तीसरे नंबर पर आ गया है. अंक तालिका में 360 अंको के साथ भारत पहले स्थान पर काबिज है.

नई दिल्ली: ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेज़बान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज़ को दूसरे टेस्ट में 113 रनों से हरा दिया. बारिश से बाधित इस टेस्ट में पांचवे दिन इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के सामने 312 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 198 रनों पर ढ़ेर हो गई. अब इस सीरीज़ का तीसरा और फाइनल मुकाबला 24 जुलाई से ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जाएगा. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरे नंबर पर पहुंच गया. आइये जानें कैसी है टेस्ट चैंपियनशिप की ताज़ा अंक तालिका.

शीर्ष पर काबिज़ है भारत-

बता दें कि भले ही कोरोना वायरस के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट पर ब्रेक लगा हुआ है, लेकिन पिछले साल शुरू हुई आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत आज भी पहले स्थान पर काबिज़ है.

टीम                           मैच               जीत              प्वाइंट

भारत                         9                   7                    360

ऑस्ट्रेलिया               10                 7                     296

इंग्लैंड                      11                  6                      186

न्यूजीलैंड                  7                 3                       180

पाकिसतान              5                2                         140

पिछले साल हुई थी टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत

ICC ने टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण की शुरुआत पिछले साल जुलाई में किया था. इसमें नौ टीमों को 27 सीरीज़ खेलनी थीं, जिसमें कुल 71 टेस्ट मैच खेले जाने थे. इन सभी मैचों और सीरीज़ को दो साल तक खेला जाना था और फिर अंक-तालिका में टॉप-2 पर रहने वाली दो टीमें जून 2021 में लॉर्ड्स में चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़तीं.

टेस्ट चैंपियनशिप में इस तरह दिए जाते हैं प्वाइंट्स

दो मैचों की सीरीज में एक जीत पर 60 और ड्रॉ पर 20 प्वाइंट मिलेंगे तो वहीं तीन मैचों की सीरीज में जीत पर 40 और ड्रॉ पर 13 प्वाइंट मिलेंगे.

चार मैचों की सीरीज में जीत पर 30 और ड्रॉ पर 10 प्वाइंट दिए जाएंगे.

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में एक जीत पर 24 प्वाइंट तो वहीं ड्रॉ पर 8 प्वाइंट दिए जाएंगे. एक सीरीज में अधिकतम 120 प्वाइंट्स ही हासिल किए जा सकते हैं. चाहे सीरीज़ जितने भी मैच की क्यों न हो.

कोरोना के कारण रद्द हो चुकी हैं ये टेस्ट सीरीज़

कोरोना के कारण हाल ही में बांग्लादेश का आगामी श्रीलंका दौरा स्थगित किया गया है. इसके अलावा न्यूजीलैंड ने भी अपने बांग्लादेश दौरे को रद्द करने का फैसला लिया था. महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ को भी निलंबित करना पड़ा है. वहीं इंग्लैंड ने अपने श्रीलंका दौरे को भी सीरीज़ शुरु होने से पहले ही रद्द कर दिया था.

ये टीमें ले रही हैं चैंपियनशिप में हिस्सा

31 मार्च, 2018 को ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष नौ स्थान पर रहने वाली टीमों ने टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है. इसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- 

जानिए पहले एशिया कप और अब टी-20 वर्ल्ड कप के रद्द होने से कैसे IPL का रास्ता हुआ साफ

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद BCCI ने भी रद्द किए ये तीन बड़े टूर्नामेंट, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
IND vs SL 2nd Test Live Score: भारतीय पारी शुरू, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद
Live: भारतीय पारी शुरू, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget