एक्सप्लोरर

सुनील गावस्कर बोले- क्रिकेट के लिए बेहद मुश्किल है वक्त, खिलाड़ियों को मास्क लगाकर खेलते हुए नहीं देख पाऊंगा

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने कहा कि यह वक्त क्रिकेट के लिए बेहद मुश्किल है. उन्होंने आगे कहा कि वह खिलाड़ियों को मास्क लगाकर खेलते हुए नहीं देख पाएंगे.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण पिछले ढ़ाई महीने से क्रिकेट पर ब्रेक लगा हुआ है. जिस तरह से इस महामारी ने कई चीज़ों को बदल दिया है, ठीक उसी तरह अब हमें क्रिकेट में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा. खिलाड़ियों को मास्क लगाकर खेलते हुए नहीं देख पाऊंगा- गावस्कर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने इस मुद्दे पर हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक के कॉन्क्लेव में खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि अब क्रिकेट काफी मुश्किल होगा. हालांकि, मैं खिलाड़ियों को मास्क लगाकर खेलते हुए नहीं देख पाऊंगा. गावस्कर ने कहा, 'अब मैदान में खिलाड़ियों का जश्न देखने को नहीं मिलेगा. टीम हडल में एक अलग ही मज़ा था, इससे दर्शकों के बीच भी काफी उत्साह आता था. क्रिकेट अब पूरी तरह से सैनिटाइज़ हो जाएगा.' मैच से पहले हर खिलाड़ी का अब टेस्ट कराया जाएगा- गावस्कर इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आगे कहा कि कोरोना के बाद जब क्रिकेट शुरू होगा तो गेंद को लेकर हर खिलाड़ी के दिल में डर होगा. मैच से पहले हर किसी का कोरोना टेस्ट किया जाएगा. अब अगर कोई खिलाड़ी इस संक्रमण के कारण बाहर होता है, तो उसका रिप्लेसमेंट लिया जा सकता है. गावस्कर ने आगे कहा कि अगर खिलाड़ी मास्क पहनकर खेलेंगे, तो मैं नहीं देख पाऊंगा. हेलमेट में खिलाड़ियों को पहचानने में दिक्कत होती थी. अब मास्क आ जाएगा तो परेशानी और भी बढ़ जाएगी. अक्टूबर तक क्रिकेट खेलना मुश्किल- गावस्कर क्रिकेट के भविष्य पर बात करते हुए गावस्कर ने आगे कहा कि कोरोना वायरस के इफेक्ट के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है. क्रिकेट के लिए यह बेहद मुश्किल वक्त है. उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों ने इस वायरस से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह दी है, लेकिन फिर भी ये संक्रमण खत्म नहीं हो रहा है. टेस्टिंग के साथ यह वायरस और भी बढ़ता जा रहा है. मेरा मानना है कि अक्टूबर तक क्रिकेट खेलना मुश्किल होगा. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच सीरीज़ देखकर पता लगेगा कि आगे क्रिकेट कैसा होगा. ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में सचिन-कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटरों पर रखे गए हैं सड़कों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget