एक्सप्लोरर

IPL मेरे योगदान को कभी नहीं भुला सकता, मैंने IPL के लिए बहुत कुछ किया है: क्रिस गेल

गेल ने आगे कहा कि सहवाग ने उन्हें कैसे बचाया और फिर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सेंचुरी मारी. जो एक जोक नहीं बल्कि सच्चाई थी.

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल इस समय दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की सूची में आते हैं. हालांकि लोगों को उस समय झटका लगा जब क्रिस गेल को आईपीएल के ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था. और वो दो बार बिना बिके ही रह गए. लेकिन अंत में विरेंद्र सहवाग ने उन्हें अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल कर लिया. सहवाग ने गेल के अलावा युवराज सिंह को भी टीम में शामिल किया था.

सहवाग ने किया था गेल को शामिल

टीम में शामिल करने के बाद सहवाग ने कहा कि, ये शानदार है कि दोनों को हमने बेस प्राइस पर लिया है. ये एक तरह का मोलभाव है. कौन जानता है अगर और भी खरीदार होते तो शायद ये अपने बेस प्राइस से और ऊपर जाते. ये बड़े नाम हैं और मैच विनर. अगर दोनों ने मिलकर हमारे लिए एक दो गेम भी जीतवा दिए तो हम समझ जाएंगे की हमारे पैसे वसूल हो गए.

ऑक्शन से मुझे कोई उम्मीद नहीं थी: गेल

वहीं एक इंटरव्यू के दौरान गेल ने कहा कि, मैं ज्यादा सरप्राइज नहीं था. चाहे वो ऑक्शन की शुरूआत हो या अंत. मुझे अपनी जिंदगी से ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं. आपको खराब चीजों के लिए तैयार होना पड़ता है. मैंने आईपीएल में काफी चीजें देखी हैं.

मेरा शतक कोई जोक नहीं था: गेल

गेल ने आगे कहा कि सहवाग ने उन्हें कैसे बचाया और फिर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सेंचुरी मारी. जो एक जोक नहीं बल्कि सच्चाई थी. उन्होंने आगे कहा कि मैंने आईपीएल के लिए काफी कुछ किया है. आईपीएल को सितारों की जरूरत है और मैंने उसका जवाब दिया है. मेरे खाते में एक कप और दो सेंचुरी है. और मैं अभी भी खेल रहा हूं. मुझे भारत में खेलना पसंद है. यहां के लोगों में क्रिकेट को लेकर काफी जुनून है. टैंक में अभी काफी तेल है.

39 साल की उम्र में भी मैं शतक मार सकता हूूं: गेल

उम्र पर बात करते हुए गेल ने कहा कि उम्र बस एक नबंर है. शेन वॉटसन का उदाहरण देते हुए गेल ने कहा कि शेन वॉटसन ने चेन्नई के लिए दो सेंचुरी की. जिसमें से एक फाइनल में था. हो सकता है आप मेरे उम्र को लेकर कुछ सोच रहे हों. लेकिन वॉटसन कितने साल के हैं? उन्होंने दो शतक जमाए हैं. मैं 39 साल का हूं और फिर भी शतक मार रहा हूं.

गेल ने कहा कि पंजाब 7वें नबंर पर रहा. शुरूआत अच्छी थी लेकिन अंत में जाकर हम पिछड़ गए. अगले साल हम फिर कोशिश करेंगे.

गेल ने 11 मैचों में 368 रन बनाए जिसमें एक 104 रनों का एक शतक रनरअप हैदराबाद के खिलाफ था.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget