एक्सप्लोरर

धवन ने कहा, आईपीएल होने की है पूरी संभावना, ये सकारात्मक लेकर आता है

धवन ने कहा कि उम्मीद है कि आईपीएल होगा. मैं हमेशा सकारात्मक सोचता हूं. अगर टूर्नामेंट होता है तो यह काफी अच्छा होगा. क्रिकेट की वापसी पर संभावना है कि यह खाली स्टेडियमों में बिना दर्शकों के खेला जाएगा.

कोरोना संकट के बीच आईपीएल को पहले ही रद्द किया जा चुका है. इससे पहले इसकी शुरूआत 29 मार्च से होने वाली थी लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड और आईसीसी के मीटिंग पर निर्भर करता है कि इस साल आईपीएल होगा या नहीं. क्योंकि 3 दिन बाद ये फैसला लिया जाएगा कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा की नहीं. अगर वर्ल्ड कप इस साल नहीं होता है तो ऐसे में आईपीएल 2020 का आयोजन करवाया जा सकता है. लेकिन फिलहाल किसी भी ऐसे कदम की पुष्टि नहीं की जा सकती है जब तक इसपर कोई फैसला नहीं आ जाता. ऐसे में अब टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि अगर आईपीएल इस साल होता है तो ये सबसे बेस्ट होगा. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सकारात्मकता लेकर आता है और इसके 13वें सीजन के होने से बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि इस समय कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट कैलेंडर रुका हुआ है और खिलाड़ियों ने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेली है. धवन ने श्रीलंकाई खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज से इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, "उम्मीद है कि आईपीएल होगा. मैं हमेशा सकारात्मक सोचता हूं. अगर टूर्नामेंट होता है तो यह काफी अच्छा होगा. सभी की सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए. अगर यह होता है तो काफी अच्छी बात है क्योंकि यह काफी सकारात्मकता लेकर आता है." उन्होंने कहा, "यह अहम है कि कुछ खेल लौटें ताकि माहौल और मूड अच्छा हो सके.. अगर आईपीएल होता है तो इसका बड़ा असर होगा." क्रिकेट की वापसी पर संभावना है कि यह खाली स्टेडियमों में बिना दर्शकों के खेला जाएगा. मार्च मध्य में कोरोनावायरस के कारण रुकने से पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने खाली स्टेडियम में मैच खेला था. धवन ने इसे लेकर कहा, "जाहिर सी बात है कि अगर टूर्नामेंट खाली स्टेडियमों में खेले जाते हैं तो हम दर्शकों को मिस करेंगे. प्रशंसक अलग ही माहौल लेकर आते हैं, लेकिन साथ ही यह एक मौका होगा क्योंकि हम दो महीनों से अपने घर में बैठे हैं." उन्होंने कहा, "एक बार जब हम वापसी करेंगे तो हम सभी अपनी-अपनी टीमों से खेलने को उतावले होंगे. यह अच्छा होगा, अंत में हम खेलेंगे तो यह अच्छा अहसास होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी के पास बदला लेने का मौका
22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी के पास बदला लेने का मौका
अभिषेक-वैभव ओपनर, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान; तिलक कप्तान और पाटीदार उपकप्तान
अभिषेक-वैभव ओपनर, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान; तिलक कप्तान और पाटीदार उपकप्तान
न्यूजीलैंड को 2 झटके, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान
न्यूजीलैंड को 2 झटके, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
Embed widget