एक्सप्लोरर

हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 6-1 से हराया

लंदन: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में शनिवार को पांचवें से आठवें स्थान के लिए खेले गए क्वालिफिकेशन मैच में पाकिस्तान को 6-1 से मात दी. भारत का सामना अब पांचवें स्थान के लिए कनाडा से 25 जून को होगा, जिसने एक अन्य क्वालिफिकेशन मैच में चीन को 7-3 से मात दी.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इस टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है. 18 जून को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को ग्रुप मैच में 7-1 से हराया था. इसी दिन पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता था.

पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्वार्टर की शुरुआत के बाद आठवें मिनट में रमनदीप सिंह ने फील्ड गोल दागकर भारत का खाता खोला. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में काफी जद्दोजहद के बाद तलविंदर सिंह ने दूसरा फील्ड गोल दागा और भारतीय टीम को 2-0 से बढ़त दी.

मनदीप सिंह (27वें मिनट) ने दो मिनट बाद भारतीय टीम के लिए तीसरा फील्ड गोल दागा. अगले ही मिनट में गेंद को अपने पास खींचते हुए रमनदीप ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए चौथा फील्ड गोल दागा.

तीसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए भारतीय टीम ने एक और गोल किया. हरमनप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया. 41वें मिनट में अहमद एजाज ने गोल कर पाकिस्तान का खाता खोला.

चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान के डिफेंस पर एक बार फिर वार करते हुए भारत ने मैच की समाप्ति से केवल एक मिनट पहले 59वें मिनट में छठा गोल दागा. टीम के लिए ये गोल मनदीप सिंह ने किया. पाकिस्तान का सामना सातवें तथा आठवें स्थान के लिए क्वालीफिकेशन मैच में 25 जून को चीन से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget