एक्सप्लोरर

क्रिकेट में शर्मनाक हार के बीच हॉकी में पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत

लंदन: एक तरफ क्रिकेट में पाकिस्तान ने भारत को हराया तो वहीं हॉकी के मैदान में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से धो डाला. हॉकी का ये मैच भी लंदन में ही खेला जा रहा था. हॉकी में भारत की ये अब तक की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है. भारतीय हॉकी टीम ने इस जीत को भारतीय जवानों के नाम कर दिया.

ली-वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर लंदन के ओवल से क़रीब आधे घंटे की दूरी पर है. इसी सेंटर पर भारतीय हॉकी खिलाड़ी पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी थे.  मैच में हरमनप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह और आकाशदीप सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि परदीप मोर ने एक गोल किया. पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल उमर भुट्टा ने किया.

 

पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान पर भारी थे. पाकिस्तान की टीम कहीं मुकाबले में नजर नहीं आई. भारतीय हॉकी खिलाड़ी आतंक के खिलाफ हाथ में काली पट्टी बांधकर मैच में उतरे. वहीं जीत को भारतीय सैनिकों को समर्पित किया.

हाकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘’भारतीय हाकी खिलाड़ियों ने हमेशा सेना के प्रति सम्मान जताया है. उन्हें देश के सैनिकों पर गर्व है और वे उनके बलिदान तथा समर्पण से प्रेरित रहते है.’’ कप्तान मनप्रीत सिहं ने कहा, ‘’आज यह मैच हर हालत में जीतना चाहते थे, सिर्फ अपने देश को यह दिखाने के लिये नहीं बल्कि पूरी दुनिया को यह खेल के जरिये यह दिखाना चाहते थे कि हम जिस पर विश्वास करते हैं, उसके लिये संघर्ष करते हैं.’’

वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफ़ाइनल टूर्नामेंट में भारत की ये लगातार तीसरी जीत है. अब भारत का सामना 20 जून को नीदरलैंड्स से होगा. प्रतियोगिता के ये सेमीफाइनल 2018 के वर्ल्ड कप हॉकी का क्वालिफायर भी हैं.

क्रिकेट में शर्मनाक हार के बीच हॉकी में पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत

भारत हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में लगातार दो जीत हासिल कर चुका है. शनिवार को उसने कनाडा को 3-0 से मात दी. इससे पहले गुरुवार को उसने स्कॉटलैंड को 4-1 से शिकस्त दी थी. हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान पूल-बी में हैं. भारत अभी विश्‍व रैंकिंग में छठे स्‍थान है वहीं, पाकिस्‍तान 13वें पायदान पर है.

वहीं, पाकिस्तान को पहले मैच में नीदरलैंड्स से 4-0 से शिकस्त हाथ लगी तो दूसरे मैच में कनाडा ने उसे 6-0 से हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
विराट कोहली की एक सलाह ने बदल दी PV सिंधु की सोच, फिर जापान ओपन जीतकर रच दिया इतिहास
विराट कोहली की एक सलाह ने बदल दी PV सिंधु की सोच, फिर जापान ओपन जीतकर रच दिया इतिहास

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget