एक्सप्लोरर

Hockey World Cup 2018: चीन का डेब्यू मैच ड्रॉ, इंग्लैंड के साथ स्कोर रहा 2-2

पहली बार पुरुष हॉकी विश्व कप में हिस्सा ले रही चीन की टीम ने टालाके डु के आखिरी मिनट में किए गए गोल के दम पर हार को टाल दिया. शुक्रवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के पूल-बी के मैच में चीन ने इंग्लैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला.

नई दिल्ली: पहली बार पुरुष हॉकी विश्व कप में हिस्सा ले रही चीन की टीम ने टालाके डु के आखिरी मिनट में किए गए गोल के दम पर हार को टाल दिया. शुक्रवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के पूल-बी के मैच में चीन ने इंग्लैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला. चीन की टीम इंग्लैंड से 1-2 से पीछे थी और यह तय लग रहा था कि वह अपने पहले विश्व कप अभियान की शुरुआत हार से करेगी. लेकिन टालाके डु ने 59वें मिनट में मिले मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अपने देश को इस ऐतिहासिक मौके पर निराश होने से बचा लिया.

मैच का पहला गोल हालांकि चीन ने ही किया था लेकिन इंग्लैंड ने दो गोल कर जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए थे जिस पर टालाके डु ने पानी फेर दिया. चीन की टीम ने अच्छी शुरुआत की और अपने शानदार खेल के दम पर पांचवें मिनट में ही गोल करने में सफल रही. चीन के लिए यह गोल जियाओपिंग गुओ ने किया. इंग्लैंड ने पहले क्वार्टर में ही बराबरी का गोल कर दिया. उसे 13वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर मार्क ग्लेनहोर्न ने गोल कर स्कोर 1-1 से से बराबर कर लिया.

दूसरे क्वार्टर में चीन को तीन और इंग्लैंड को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले. 18वें मिनट में चीन को लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले. तीसरे प्रयास में गेंद नेट के अंदर चली गई थी, लेकिन रैफरल में इस गोल को नकार दिया गया और चीन को निराशा हाथ लगी. चीन की तरह ही इंग्लैंड इस क्वार्टर में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर पाई, हालांकि उसने चीन से बेहतर खेल दिखाया और उस पर दबाव भी बनाया.

तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड के पास मौके आए जो असफल रहे. इंग्लैंड की टीम चौथे क्वार्टर की शुरुआत में अपना दूसरा गोल करने में सफल रही. उसके लिए यह गोल लियाम एनसेल ने 48वें मिनट में किया. यह फील्ड गोल था. चीन के डिफेंडर से उन्होंने गेंद ली और उसे नेट में डालकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया.

अपना पहला विश्व कप खेल रही चीन बिखरी नहीं. उसने 59वें मिनट में मिले मौके को भुनाया और स्कोर बराबर कर लिया. इस मिनट में चीन पेनाल्टी कॉर्नर लेने में सफल रही. टालाके डु ने इस पेनाल्टी कॉर्नर पर इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्ज पिन्नर को छकाते हुए गेंद को नेट में डाल दिया और मैच बराबरी पर खत्म हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
LIVE: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड
पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget