एक्सप्लोरर

ICC के चेयरमैन पोस्ट के लिए मुझे मेरे घरेलू बोर्ड का ही समर्थन नहीं मिला: डेव कैमरन

इंग्लैंड के कोलिन ग्रेव्स इस पद के प्रबल दावेदार है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम भी आईसीसी चेयरमैन पद के लिये चल रहा है लेकिन उन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

भारत के शशांक मनोहर की जगह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चेयरमैन पद की दौड़ में शामिल क्रिकेट वेस्टइंडीज के पूर्व अध्यक्ष डेव कैमरन ने खुलासा किया है कि उन्हें उनके घरेलू बोर्ड का ही समर्थन नहीं मिला है लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि इसमें उन्हें फायदा नजर आता है.

कैमरन की दावेदारी का समर्थन अमेरिका ने किया है जिससे वह मनोहर की जगह लेने के दावेदारों में शामिल हो गये. मनोहर ने पिछले महीने के आखिर में दो साल दो-दो कार्यकाल पूरा करने के बाद अपना पद छोड़ दिया था.

कैमरन ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘‘अभी मुझे घरेलू बोर्ड से कोई समर्थन नहीं मिल रहा है लेकिन यह बुरी बात नहीं है क्योंकि सभी जान रहे हैं कि मैं स्वतंत्र उम्मीद्वार हूं और मैं खुद के एजेंडा पर काम करने के बजाय विश्व क्रिकेट की भलाई के बारे में सोच रहा हूं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह अमेरिकी क्रिकेट हॉल आफ फेम था जिसने मुझसे कहा कि अमेरिका (क्रिकेट का) बहुत बड़ा बाजार है और उसे विकसित करने की जरूरत है. मैंने अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड के साथ काफी काम किया है और वे अमेरिका में क्रिकेट को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. ’’

कैमरन ने कहा, ‘‘उन्हें (अमेरिकी क्रिकेट) लगता है कि यह सही समय है. इसके अलावा आईसीसी अधिकारों का साइकल चक्र 2023 से 2031 तक होगा तो ऐसे में यह उस व्यक्ति का समर्थन करने का सबसे अच्छा समय है जिसकी योजना वास्तव में विश्व क्रिकेट को आगे बढ़ाने की है. ’’

इंग्लैंड के कोलिन ग्रेव्स इस पद के प्रबल दावेदार है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम भी आईसीसी चेयरमैन पद के लिये चल रहा है लेकिन उन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

किसी भी उम्मीद्वार को चुनाव लड़ने के लिये दो या इससे अधिक मतों की जरूरत होती है. कैमरन पिछले साल तक क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष थे. उनकी जगह रिकी स्किरिट ने ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात
एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget