एक्सप्लोरर

हर्षा भोगले ने चुनी 2019 की बेस्ट T-20 टीम, इन दो भारतीय दिग्गज़ों को किया बाहर

टी-20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही 2633 रन के साथ पहले नंबर पर काबिज़ हैं.

नई दिल्ली: क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने साल 2019 की अपनी बेस्ट टी-20 टीम की घोषणा की है. अपने पसंद की टी-20 टीम में हर्षा भोगले ने टीम इंडिया के दिग्गज़ खिलाड़ियों को बाहर रखा है. हैरानी की बात तो ये है कि हर्षा की इस टीम में रोहित शर्मा तक को जगह नहीं मिली है. इतना ही नहीं रोहित के अलावा इस टीम से महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी गायब है.

अब आप सोच रहे होंगे कि अगर धोनी इस टीम में नहीं हैं तो फिर हर्षा ने विकेटकीपर के तौर पर किस खिलाड़ी को शामिल किया है? तो आपको बता देते हैं कि हर्षा ने विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के तौर पर एबी डीविलियर्स को चुना है. इतना ही नहीं हर्षा भोगले ने अपनी टीम में दुनियाभर में अपनी गेंदबाज़ी का लोहा मनवा चुके बुमराह को भी अपनी टीम से बाहर रखा है.

रोहित को नहीं मिली जगह

हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा के बजाए लोकेश राहुल को ओपनर चुना है. हालांकि, आपको बता दें कि टी-20 क्रिकेट में रोहित के नाम सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में अभी तक चार शतक जड़े हैं. रोहित के बाद सबसे ज़्यादा टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले खिलाड़ी है न्यूज़ीलैंड के कॉलिन मुनरो. मुनरो ने तीन शतक जड़े हैं. इतना ही नहीं टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही 2633 रन के साथ पहले नंबर पर काबिज़ हैं. लेकिन फिर भी हर्षा भोगले ने अपनी 2019 की टी-20 टीम में रोहित को नहीं चुना हैं.

हर्षा की टी-20 टीम में कौन है दूसरा ओपनर?

हर्षा भोगले ने अपने पंसद की साल 2019 की बेस्ट टी-20 टीम में बतौर ओपनर डेविड वॉर्नर और केएल राहुल को चुना है. तीसरे नंबर पर कप्तान विराट कोहली हैं. नंबर 4 पर एबी डीविलियर्स को शामिल किया है. इसके साथ - साथ वेस्टइडीज के दो विस्फोटक खिलाड़ी पोलार्ड और आंद्रे रसेल हर्षा भोगले की बेस्ट टी-20 टीम में अपनी जगह बना पाने में सफल हो हुए हैं.

बुमराह को भी नहीं किया शामिल

गेंदबाज़ों की लिस्ट में हर्षा भोगले ने टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को भी अपनी टीम से बाहर रखा है. हालांकि हर्षा ने अपनी टीम में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में हैट्रिक लेने वाले दीपक चाहर को जगह दी है.

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मोहम्मद नबी, इमरान ताहिर, क्रिस जॉर्डन, दीपक चाहर और लसिथ मलिंगा को मौका दिया है. मोहम्मद नबी को हर्षा भोगले ने ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया है.

हर्षा भोगले की टी-20 टीम साल 2019

डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, विराट कोहली(C), एबी डिविलियर्स, किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी, इमरान ताहिर, क्रिस जॉर्डन, दीपक चाहर और लसिथ मलिंगा.

यहां पढ़ें

भेदभाव होता तो पाक के लिए दस साल नहीं खेलते कनेरिया- जावेद मियादाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget