एक्सप्लोरर

Happy BirthDay: 47 साल के हुए राहुल द्रविड़, जानिए कैसा रहा 'द वॉल' का करियर

राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी को 1973 को इंदौर में हुआ था. द्रविड़ ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी.

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ आज 47 साल के हो गए हैं. द्रविड का जन्म 1973 में आज ही के दिन इंदौर में हुआ था. उन्होंने 1996 में लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए अपने करियर की शुरआत की थी. बहुत ही कम ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले ग्राउंड लॉर्ड्स से की हो और राहुल द्रविड उनमें से एक हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी वाले इस मैच में द्रविड ने 95 रनों की पारी खेलते हुए सबका दिल जीत लिया था.

राहुल द्रविड का करियर

राहुल द्रविड का करियर बेहद शानदार रहा है. द्रविड उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में दस हजार से ज्यादा रन बनाए हों. उन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 36 शतक और 63 अर्धशतकों की मदद से 13288 रन बनाए हैं. वहीं अगर वनडे की बात करें तो इस फॉर्मेट में द्रविड़ ने 344 मैच खेलकर 10889 रन बनाए हैं. इसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं.

राहुल द्रविड के रिकॉर्ड

द वॉल यानी राहुल द्रविड के नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज हैं. उन्होंने 301 पारियों में कुल 210 कैच पकड़े. वहीं द्रविड के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है. दरअसल द्रविड ने अपने करियर में 31,258 गेंदें खेलीं और इस दौरान उन्होंने 736 घंटे क्रीज पर बिताए. वहीं साल 2004 में उन्हें क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया.

जब द्रविड़ को आया गुस्सा

वैसे तो राहुल द्रविड़ मैदान पर बहुत कूल दिखाई देते थे लेकिन कई मौकों पर उन्हें गुस्सा करते भी देखा गया. साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में मिली हार से राहुल द्रविड़ काफी निराश थे. उन्होंने गुस्से में आकर ड्रेसिंग रूम में रखी कुर्सी उठाकर फेंक दी क्योंकि वो मैच जीतते ही इंग्लैंड की टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी.

ये भी पढ़ें

'रन मशीन' कोहली ने बनाया अब नया कीर्तिमान, तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड IND vs SL 3rd T20I: नए साल पर भारत की दमदार शुरुआत, श्रीलंका को टी-20 सीरीज में दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget