एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd T20I: नए साल पर भारत की दमदार शुरुआत, श्रीलंका को टी-20 सीरीज में दी मात

भारत और श्रीलंका के बीच 3rd T20 मुकाबला पुणे में खेला गया. इस मैच में श्रीलंकाई टीम 15.5 ओवर में ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है.

पुणे: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला पुणे में खेला गया. पुणे टी-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को मात देकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. इस मैच में केएल राहुल और शिखर धवन ने अर्धशतक जड़ा. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे. जवाब में 202 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.5 ओवर में ऑलआउट हो गई.

भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा था. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से लोकेश राहुल (54) और शिखर धवन (52) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 97 रनों की साझेदारी के बाद अंतिम समय में मनीष पांडेय (नाबाद 31) और शार्दूल ठाकुर (नाबाद 22) की तूफानी पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 201 रन बनाए.

भारत की ओर नवदीप सैनी ने 3, शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया. भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 मुकाबले में 78 रनों से मात देकर साल 2020 की पहली सीरीज अपने नाम की. शार्दुल ठाकुर को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. वहीं नवदीप सैनी को पूरी सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया.

भारतीय टीम: लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.

श्रीलंका की टीम: दनुष्का गुणाथिलाका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा (विकेटकीपर), ओशादा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका, लक्षण संदाकन, वानिंदु हसरंगा, लसिथ मलिंगा (कप्तान), लाहिरु कुमारा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम में बम की खबर, 80 हजार दर्शकों को बाहर किया गया, पढ़िए 'The Bomb Scare Test' में क्या हुआ था
स्टेडियम में बम की खबर, 80 हजार दर्शकों को बाहर किया गया, पढ़िए 'The Bomb Scare Test' में क्या हुआ था
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget