एक्सप्लोरर

Google ने टोक्यो ओलंपिक को समर्पित किया अपना डूडल, यूजर को दिया एनिमेटेड गेम खेलने का मौका

गूगल डूडल चैंपियन आइलैंड गेम्स के साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 का जश्न मना रहा है. इसके लिए इस बार गूगल ने अनोखा एनिमेटेड गेम्स प्रदर्शित किया है. गूगल ने यूजर को एनिमेटेड गेम्स खेलने का मौका दिया है. 

आज से टोक्यो ओलंपिक 2020 का आगाज हो गया है. इस मौके पर गूगल ने अनोखा, नवोन्मेषी और एनिमेटेड डूडल चैंपियन आइलैंड गेम्स लॉन्च किया है जिसमें सात मिनी गेम्स, लीजेंडरी प्रतिद्वंद्विंयों औऱ दर्जनों प्रतियोगिता को एनिमेटेड रूप में प्रदर्शित किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि गूगल ने इस डूडल के माध्यम से यूजर को गेम खेलने का मौका दिया है. गूगल ने इसका नाम डूडल चैंपियन आइलैंड गेम्स रखा है. इसमें यूजर रियल टाइम लीडरबोर्ड के साथ नींजा कैट गेम खेल सकता है. यूजर चार टीम ब्ल्यू, ग्रीन, येलो और रेड के साथ गेम खेल सकता है. जिन सात मिनी गेम्स को दिखाया गया हैं, वे हैं- टेबल टेनिस, स्केटबॉर्डिंग, तीरंदाजी, रग्बी, तैराकी, क्लाइंबिंग और मैराथन. 

अंत तक खेलने वालों को ट्रीट 
गूगल चैंपियन आइलैंड गेम्स के लिए कटसीन एनिमेशन और इसके कैरेक्टर को टोक्यो के ही एनिमेशन स्टूडियो ने डेवलप किया है. इस रचनात्मक एनिमेशन को विकसित करने वाले क्रिएटर ने कहा, सबसे पहले हमने देशभर की कहानियों और लोककथाओं के ऐसे पात्रों की खोज की जो देश में बहुत अधिक लोकप्रिय है. इसके बाद हमने इन लोककथाओं और इसके पात्रों को विभिन्न गेम्स के साथ सामंजस्य बिठाया और एनिमेशन में इसका इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया, हमें उम्मीद है कि लोग इन गेम्स का आनंद उठाएंगे और इसे अंत तक खेलेंगे. इस मिनी गेम्स को पूरा करने वाले भाग्यशाली लोगों के चेहरे पर फूलों और डैंगोस (तीन रंग वाली पेस्ट्री) के साथ खुशियां बरसेंगी. यह दुनिया के लोगों के लिए ट्रीट होगा. 

120 खिलाड़ियों का भारतीय दल 
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण एक साल की देरी के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 आज से शुरू हुआ है. जापान में इसे लेकर बहुत ज्यादा जश्न नहीं मनाया जा रहा क्योंकि महमारी के कारण कार्यक्रम स्थल पर लोगों का जाना प्रतिबंधित है. भारत इस खेल में 120 खिलाड़ियों के साथ भाग ले रहा है. अधिकारी, कोच और सपोर्टिंग स्टाफ के साथ भारत ने कुल 228 लोगों की टीम भेजा है. 

ये भी पढ़ें-

Tokyo Olympics 2020 Live: रैंकिंग राउंड में दीपिका का शानदार प्रदर्शन, नौवां पायदान हासिल किया

WhatsApp New Feature: iPhone यूजर्स को मिलेगा व्हाट्सऐप में FaceTime जैसा कॉलिंग इंटरफेस, ऐसे करेगा काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: लगातार चौथी जीत, टीम इंडिया की सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: लगातार चौथी जीत, टीम इंडिया की सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री
न्यूजीलैंड ने बनाया कैच छोड़ने का 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टपकाए 14 कैच
न्यूजीलैंड ने बनाया कैच छोड़ने का 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टपकाए 14 कैच
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
IND vs NZ 5th T20I: भारत की हार के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन, 3 लाइनों में कही बड़ी बात
भारत की हार के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन, 3 लाइनों में कही बड़ी बात

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget