एक्सप्लोरर

IPL से पहले क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही खेल के मैदान पर वापसी कर सकते हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एशिया इलेवन और रेस्‍ट ऑफ वर्ल्‍ड टीमों को मैदान में उतारने जा रहा है. इसके लिए बीसीबी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से 7 खिलाड़ियों की मांग की है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 से पहले क्रिकेट के मैदान में वापसी कर सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) एशिया इलेवन और रेस्‍ट ऑफ वर्ल्‍ड टीमों के बीच मैच का आयोजन करने जा रहा है. जिसमें बीसीबी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से 7 खिलाड़यों की मांग की है. भारतीय क्रिकेटर्स को एशिया इलेवन के लिए खेलना होगा. बांग्लादेश क्रिकेट बार्ड ने जिन खिलाड़ियों की मांग की है उनमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है.

वहीं धोनी के अलावा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा की मांग बीसीबी ने की है. बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि एशिया इलेवन और रेस्‍ट ऑफ वर्ल्‍ड के बीच दो मैच होंगे. पहला मैच 18 मार्च और दूसरा 21 मार्च को होगा. आईसीसी ने भी इन मैचों को मान्यता दे दी है.

बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी का कहना है कि बीसीबी एशिया इलेवन और रेस्‍ट ऑफ वर्ल्‍ड के बीच दो T20 मैच कराने जा रहा है. इसीलिए बोर्ड ने बीसीसीआई और अन्‍य एशियाई देशों के क्रिकेट बोर्ड से सम्‍पर्क किया है. जिससे दूसरे देश के खिलाड़ी भी इस मैच का हिस्सा बन सकें. गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जुलाई में विश्‍व कप का सेमीफाइनल मैच खेला था. उसके बाद उन्होंने अब तक कोई मैच नहीं खेला है.

आपको बता दें कि विश्‍व कप खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज का दौरा किया था. उन मैंचों में भी धोनी नहीं खेले थे. इसके अलावा जब दक्षिण अफ्रीका का मैच भारत के साथ था तब भी वे टीम में नहीं थे. हाल ही में बांग्‍लादेश के साथ हुए मैच में भी धोनी नहीं खेले थे. जल्द ही वेस्‍टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है. इस दौरान T20 और वन-डे मैच होगा. इस टीम में भी महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं हैं.

हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि धोनी एक बार फिर आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का नेतृत्‍व करेंगे. आपको बता दें कि 2020 के अक्‍टूबर में T-20 विश्‍व कप होगा. धोनी के फैन्स को उम्मीद है कि वह T-20 विश्व कप जरूर खेलेंगे.

ये भी पढ़ें-

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा- फ्रेंचाइजी क्रिकेट में जब रन नहीं बनाता, तो बोझ बन जाता हूं

Pink Ball Test: दर्शकों को चौथे और पांचवें दिन के टिकटों के पैसे वापस करेगा CAB

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20 Highlights: जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान किशन अर्धशतक से चूके
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान अर्धशतक से चूके

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget